सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. जहां अनुज और अनुपमा की बढ़ती दोस्ती वनराज को परेशान कर रही है तो वहीं काव्या भी नई चालें चलने की तैयारी करने में लगी है. इसी बीच सीरियल की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है.

परितोष को खटकती अनुपमा की दोस्ती

अब तक आपने देखा कि अनुज अनुपमा के घर जाएगा. जहां वह सपना देखेगा कि परितोष, अनुज - अनुपमा की नजदीकियां देख भड़क जाएगा और वह उसे शाह निवास से निकलने के लिए कहेगा, जिसके जवाब में अनुज डील तोड़ने के लिए कहेगा. हालांकि ये केवल उसका एक सपना होगा. वहीं घर जाकर भी अनुज, अनुपमा को याद करेगा और सपना देखेगा कि वह उसके घर पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें- आदित्य के साथ शादी तोड़ेगी Imlie, मालिनी का होगा सपना पूरा

घर आएगा अनुज

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) और जीके बापूजी से मिलेंगे और शाह हाउस पहुंचेंगे. जहां पर अनुपमा (Anupama) के साथ अनुज किचन में खड़े होकर जलेबी प्लेट में सजाएगा. इसी बीच जॉगिंग करके काव्या, वनराज (Sudhanshu Pandey), पारितोष और किंजल लौटेंगे. वहीं अनुज और अनुपमा को देख पारितोष वनराज से कहेगा कि उसे अनुज का रोज इस तरह घर पर आना पसंद नहीं है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...