सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जहां सई और विराट के बीच गलतफहमी बढ़ रही है तो वहीं इसका पाखी पूरा फायदा उठाने को तैयार है. हालांकि सम्राट के सामने पाखी का पूरा सच आ चुका है, जिसके चलते वह पूरी कोशिश कर रहा है कि विराट और सई की जिंदगी में वह कोई जहर ना घोल पाए. आइए आपको बताते हैं क्या होगी सीरियल की नई कहानी...
सई और विराट के बीच बढ़ी गलतफहमियां
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि सई के कारण विराट (Neil Bhatt) का ट्रांसफर रुकने के बाद से दोनों के बीच लड़ाई चल रही है. जहां विराट ने सई से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए तो वहीं अब दोनों के बीच तकरार बढ़ने वाली है. हाल ही में जन्माष्टमी के बाद सई घर में होने वाली गृह शांति पूजा में शामिल नहीं होना चाहती है, जिसके चलते वह कॉलेज जाना चाहती है. हालांकि विराट उसे रुकने के लिए कहता है. लेकिन सई जवाब देते हुए कहती है कि जब उनके बीच रिश्ता ही नही तो दोनों इस पूजा में रहकर क्या करेंगे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- अनुपमा को पार्टनर बनाएगा अनुज तो वनराज मारेगा ताना, ऐसे फूटेगा अनु का गुस्सा
