स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) में वनराज (Sudhanshu Panday) की अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna) की तरफ बढ़ती नफरत नया मोड़ लेने वाली हैं. जहां एक तरफ वह और काव्या (Madalsa Sharma) डील ना मिलने से नाखुश हैं तो वहीं अनुज का घर आना तोषू को खल रहा है. इसी बीच अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा (Rupali Ganguly) अपने हक और सपने के लिए खड़ी होने वाली है. हालांकि इसमें उसके खिलाफ बा और वनराज होते नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

वनराज ने उठाए अनुपमा पर सवाल

अब तक आपने देखा कि अनुज, अनुपमा के घर पर आकर उसे डील मिलने और अपना पार्टनर बनाने की बात कहता है, जिसे सुनकर वनराज, काव्या और पूरी फैमिली हैरान हो जाती है. हालांकि अनुपमा इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगती है, जिसके बाद अनुज शाह निवास से चला जाता है. वहीं इसके बाद वनराज अनुपमा की अनुज की दोस्ती पर सवाल उठाते हुए कहता है कि यह डील सिर्फ उसे इसलिए मिली है, क्योंकि वह उसके कौलेज का प्यार है.

ये भी पढ़ें- पाखी को सबक सिखाएगा सम्राट तो सई उठाएगी नया कदम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...