स्टार प्लस के सीरियल इमली (Imlie) में आर्यन को प्यार का एहसास होने लगा है तो वहीं मालिनी की मां कदम कदम पर इमली की बेइज्जती करती नजर आ रही हैं. वहीं आदित्य भी इमली से मुंह फेर कर बैठा है. लेकिन आर्यन अब इमली के लिए सभी से बदला लेता हुआ नजर आने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Imlie Serial Update)...

आदित्य-इमली को दूर करेगी मालिनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #imliupdates (@show_imli)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि निशांत-रूपाली, अनु और मालिनी दोनों से छिपकर इमली और आदित्य को साथ लाने की कोशिश करेंगे. दरअसल, दोनों इमली को आदित्य के कमरे में भेजकर दरवाजा बंद कर देंगे. वहीं मालिनी को इमली के गायब होने की भनक पड़ेगी तो वह सोचेगी कि अगर वे फिर से बात करेंगे, तो वे फिर से मिल जाएंगे और वह ऐसा नहीं होने दे सकती क्योंकि उनका ब्रेकअप बड़ी मुश्किल से हुआ था. दूसरी तरफ इमली कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करेगी तो आदित्य उसे ताना मारेगा कि क्या उसे डर है कि आर्यन को शक होगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: श्रुति के लिए नया कदम उठाएगा विराट, सई-पाखी को लगेगा झटका

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...