सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में (Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin) की कहानी में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं. जहां सई (Ayesha Singh) के दिल में विराट (Neil Bhatt) और श्रुति के लिए शक बढ़ रहा है तो वहीं पाखी (Aishwarya Sharma) इस गलतफहमी क फायदा उठाती नजर आ रही है. इसी बीच शो में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Latest Update) ...

सई करेगी फैसला

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जहां सई के कौलेज में उसका सम्मान का आयोजन होगा, जिसके लिए पूरा परिवार खुश होगा. लेकिन एक बार फिर विराट उसके इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पाएगा. दरअसल, श्रुति को अस्पताल में लेबर पेन शुरु हो जाएगा. वहीं डौक्टर विराट से कहेगी कि वह बच्चे और मां में से किसी एक को ही बचा पाएंगे, जिसके चलते विराट अस्पताल में परेशान नजर आएगा. वहीं विराट के ना आने से सई तय कर लेगी कि वह विराट से दूर हो जाएगी. लेकिन अश्विनी और निनाद उसे समझाते नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...