कलर्स का रियलिटी शो बिग बौस 16 का नया सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है. हालांकि अभी तक इस शो का हिस्सा बनने वाले सितारों के नाम सामने नहीं आए हैं. लेकिन खबरें हैं कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई और भाभी यानी राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) शो का हिस्सा बनने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

शो हुआ ऑफर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

रिश्ते में अनबन तो कभी तलाक तक बात पहुंचने वाले कपल एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं. वहीं अब खबरें हैं कि चारु और राजीव को ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक दोनों या शो की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. वहीं शो से जुड़े एक सूत्र ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 'हां, हम चारु और राजीव के साथ चर्चा में रहे हैं. हमें उम्मीद है कि पब्लिक डोमेन में उनके विवाद शो में भाग लेने के उनके फैसले को प्रभावित नहीं करेंगे. हमें उम्मीद है कि दोनों सहमत होंगे और जल्द ही वो कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करेंगे.’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...