Bigg Boss 13 से जहां एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था तो वहीं अब बिग बॉस 14 में सुर्खियों में रही नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के निधन से फैंस को धक्का लगा है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
हार्ट अटैक से हुआ निधन
View this post on Instagram
42 साल की टिकटॉक फेम सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. खबरों की मानें तो, वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा किसी काम से गई थीं. जहां उनका बीती रात यानी 22 अगस्त को निधन हो गया है. वहीं निधन से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट और ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी बदला था.
बिग बॉस 14 से सुर्खियों में आईं थीं सोनाली
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) अक्सर अपनी डांस वीडियो और फैशन को लेकर सुखियों में रहती हैं. इसी के चलते उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी रही है. दूसरी तरफ बीजेपी नेता के निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है. वहीं उनकी फैमिली को दुख सहने की हिम्मत देने की कामना करते दिख रहे हैं.
