सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में जल्द ही मेकर्स कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लाने वाले हैं, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस विराट और सई को साथ देखने के लिए तरस रहे हैं. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में फैंस का ये सपना पूरा होने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

सवी होगी खुश

अब तक आपने देखा कि विराट अपने बेटे विनायक से मिलने उसके समर कैंप के लिए जाता है. जहां वह सवी का पेड़ पर अपने बाबा के लिए लिखा मैसेज देखता है, जिसके चलते वह जवाब में लिखता है कि बाबा जल्दी आएंगे. अपकंमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सवी, विराट का लिखा मैसेज पढ़ेगी और सई को दिखाएगी, जिसे देखकर सई इमोशनल होती नजर आएगी.

सवी को बचाएगा विराट

इसके अलावा आप देखेंगे कि विनायक और सवी पर कुछ गुंडे हमला करेंगे, जिसे देखकर विराट उन्हें बचाने के लिए आएगा. विराट गुंडे सवी को ले जाने की कोशिश करेगें, जिसके चलते वह उसे बचाता दिखेगा. इसी के चलते सवी और विराट के बीच दोस्ती हो जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...