सवाल-

मैं 26 साल की युवती हूं. मेरा 2 महीने बाद विवाह होने वाला है. मेरा मासिकचक्र बिलकुल नियमित है. गिनती करने पर मुझे लगता है कि जिस महीने मेरा विवाह होने वाला है उस महीने मासिकधर्म और विवाह की तारीख एकदूसरे से मिल न जाएं. क्या कोई ऐसा उपाय है जिस से मासिकधर्म पहले या बाद में हो?

जवाब-

आप बहुत आसानी से मासिकधर्म को आगेपीछे कर सकती हैं और यह निर्णय आप अभी से ले लें तो बेहतर होगा. अपनी फैमिली डाक्टर से मिल कर आप अभी से गर्भनिरोधक कौंट्रासेप्टिव पिल्स लेना शुरू कर दें.

इन का नियम बिलकुल सरल है. जिस तारीख को आप पीरियड्स शुरू होने की इच्छा रखती हैं, उस से 3-4 दिन पहले कौंट्रासेप्टिव पिल्स बंद कर दें. पीरियड्स के 5वें दिन से दोबारा कौंट्रासेप्टिव पिल्स लेना शुरू कर दें. आमतौर पर ये पिल्स अगले 21 दिनों तक लेनी होती हैं. पर विशेष स्थितियों में जब पीरियड्स अधिक दिन तक विलंबित करने होते हैं तो कौंट्रासेप्टिव पिल्स अधिक दिनों तक भी जारी रखी जा सकती हैं. उन्हें बंद करने के 3-4 दिनों बाद पीरियड्स आ जाता है. इस हिसाब से डाक्टर से चर्चा कर आप मासिकधर्म जितने दिन चाहें, उतने दिन आगे खिसका सकती हैं.

कौंट्रासेप्टिव पिल्स लेने से आप विवाह के शुरू के दिनों में गर्भवती होने से भी बची रहेंगी. पर यह ध्यान रखें कि कौंट्रासेप्टिव पिल्स शुरू करने से पहले फैमिली डाक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें.

जिन स्त्रियों को मिरगी, माइगे्रन, डायबिटीज या हाई ब्लडप्रैशर हो या फिर जो धूम्रपान करती हों, जिन्हें मासिक ठीक से न होता हो, जिन के खून में कोलैस्ट्रौल अधिक मात्रा में हों, जिन्हें पहले कभी खून का थक्का बना हो, उन्हें कौंट्रासेप्टिव पिल्स नहीं दी जातीं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...