स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'  (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)की कहानी में विराट और सई के बीच लड़ाइयां बेटी सवि के कारण जारी है. जहां एक तरफ, सवि से विराट का बार-बार मिलने सई को पसंद नहीं आ रहा तो वहीं पति के बदले बिहेवियर के कारण पाखी की रातों की नींद चली गई है, जिसके चलते अब सीरियल में पाखी का एक बार फिर बदला रुप दिखने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा सीरियल में आगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)...

परेशान होगी पाखी

अब तक आपने देखा कि सवि के बेटी होने का सच जानने के बाद विराट उसे चौह्वाण हाउस जाने की बात कहता है. हालांकि सई मना कर देती है. लेकिन विराट, सवि को अपनी बेटी बताकर  उसके और सई के साथ एक परिवार की तरह फोटो क्लिक करवाता हैं, जिसे देखकर पाखी परेशान नजर आती है. हालांकि भवानी, सवि को चौह्वाण हाउस लाने से मना करेगी. लेकिन विराट का साथ देते हुए पाखी उसकी बात मान जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...