रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) महिलाओं को प्रेरित करने का काम करता है, जिसके चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में अक्सर टॉप पर रहता है. वहीं मेकर्स भी सीरियल की कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाकर फैंस हैरान करते हैं. इसी बीच बेटी को सबक सिखाने के फैसले के बाद सीरियल में अनुपमा अपनी जेठानी की अक्ल ठिकाने लगाने वाली हैं. हालांकि इस नए मोड़ के साथ कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं.

पाखी के बाद बरखा होगी घर से बाहर

बिगड़ेल पाखी को सबक सिखाने के बाद अनुपमा का बरखा पर गुस्सा नजर आने वाला है. दरअसल, आने वाले एपिसोड में पाखी को कपाड़िया हाउस से निकालने के बाद अनुपमा (anupama) अपनी जेठ और जेठानी यानी बरखा और अंकुश को कपाड़िया हाउस से निकालने का फैसला लेगी. दरअसल, अनुपमा, अंकुश से कहेगी कि पाखी को उकसाने वाली बरखा थीं, ऐसे में उन्हें भी घर से जाना पड़ेगा. वहीं अनुपमा के फैसले पर अनुज भी अंकुश से अपने दूसरी जगह रहने का इंतजाम करने के लिए कहेगा. हालांकि इतने में अनुज और अनुपमा (anuj and anupama) की मुसीबतें खत्म नहीं होगी. दरअसल, शो के अपकमिंग प्रोमो में अनुपमा और अनुज जैसे ही कुछ दिन के लिए शहर से बाहर जाने के लिए निकलेंगे वैसे ही दरवाजे पर  एक साइन बोर्ड होगा, जिसे देखकर अनुपमा परेशान हो जाएंगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...