रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना यानी टीवी के अनुज और अनुपमा #MaAn के फैंस इन दिनों काफी परेशान हैं. क्योंकि दोनों के बीच माया आ चुकी है. टीवी शो 'अनुपमा' में अब तक हमने देखा कि माया को अनुज से प्यार हुआ जिसके बाद उसने अनुज के करीब आने की कोशिश की. उसे कपाड़िया हाउस में अनुपमा की जगह लेने की कोशिश की. लेकिन उसका सच अब सबके सामने आ चुका है. काव्या ने महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान माया का सच शाह और कपाड़िया परिवार के सामने ला दिया. जिसके बाद अब माया अनुज को पाने के लिए एक घिनौना शड्यंत्र रचने वाली है. आइए जानिए हैं आज 6 मार्च के एपिसोड में क्या ट्विस्ट आने वाला है.
View this post on Instagram
अनुज को होगा गिल्टी फील
'अनुपमा' में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया का सच जानने के बाद अनुज गिल्टी फील करता है कि उसने अनुपमा को पिकनिक वाली बात नहीं बताई. लेकिन अनुपमा को अपने अनुज पर पूरा भरोसा है. इसलिए दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा. इसी बीच माया फिर मगरमच्छ के आंसू बहाकर दोनों को अपनी बातों में बहलाने की कोशिश करेगी.
View this post on Instagram
