टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों देखा जा सकता है कि अनुज कपाड़िया के प्यार में माया पूरी तरह पागल हो चुकी है. शाह हाउस में महाशिवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है, जहां पूरा कपाड़िया परिवार भी मौजूद रहता है. कपल की शिवरात्रि पूजा में माया भी आती है. माया भी अनुज के लिए व्रत रखती है और वह अपना व्रत पूरा करने के लिए सारे नियम चुपके-चुपके पूरे करती है, जिसे काव्या देख लेती है. इसके बाद काव्या आखिरकार अनुपमा को सच बता देती है कि माया वही कर रही हो, जो उसने उसके साथ किया था. माया अनुज से प्यार करने लगी है.
View this post on Instagram
अनुपमा के सामने आई माया की सच्चाई
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, काव्या माया की सभी हरकतें अनुपमा और बाकी घरवालों को बताती है. वह उस रात की भी बात बताती है, जब माया ने अनुज को किस किया था और गले लगाया था. इसके बाद बा माया पर तंज कसते हुए कहती हैं कि सारी सिंगल महिलाएं ऐसी ही होती हैं. बरखा भी माया की हरकतों पर आवाज उठाती है. फिर अनुपमा माया से पूछती है कि क्या वह अनुज से प्यार करती है, वह हां में जवाब देती है. फिर वनराज अनुज पर लांछन लगाता है और कहता है कि अनुज कोई दूध का धुला नहीं है.
