टीवी शो ‘अनुपमा’ में माया अपने चाल में कामयाब हो गई और वह छोटी अनु को हमेशा के लिए अनुज और अनुपमा से दूर ले गई. माया ने एक तीर से दो निशाने लगाए. एक तरफ उसे अपनी बेटी मिल गई और दूसरी ओर अनुपमा-अनुज के रिश्ते पर ग्रहण भी लगा दिया. छोटी अनु के जाने से अनुज बावला हो गया है और वह अनुपमा से नफरत करने लगा है. वह कहता है कि अनुपमा के साथ उसे घुटन होती है. ये सुन अनुपमा टूट जाती है.

अनुपमा-अनुज के रिश्ते को सुधारने आए उनके दोस्त

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा के दोस्त देविका और धीरज दोनों को समझाते हैं कि जो बीत गया उसे भूल जाओ. अनुपमा अपनी दोस्त को रोते हुए अपना दिल का बताती है, वहीं अनुज भी अपने मन की भड़ास निकालता है. देविका और धीरज अनुपमा और अनुज को अपनी इंस्पिरेशन बताते हैं, लेकिन अपने इंस्पिरेशन को ऐसा टूटता देख उन्हें भी डाउट होने लगा है. हालांकि, वे उन्हें समझाने की पूरी कोशिश करते हैं. देविका अनुपमा से कहती है कि अनुज को अपने अंदर के नफरत को निकालना पड़ेगा, वरना नफरत और रिश्ते में से कोई एक छूट जाएगा.

 

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...