टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने यूएस बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से ब्याह रचा लिया है. इसके बाद एक्ट्रेस अब अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं. ऐसे में कुलवधु एक्ट्रेस की हनीमून से पहली सेल्फी सामने आई है, जिसे देख कर फैंस बेहद खुश हैं. दलजीत कौन इस सेल्फी में अपनी पति निखिल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. ये फोटो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर की है, साथ ही इसमें लिखा है- कई सेल्फी में से ये एक पहली सेल्फी हमारे हनीमून से.
View this post on Instagram
दलजीत कौर और निखिल पटेल ने शेयर किया क्यूट वीडियो
इस दौरान दलजीत ने एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें निखिल दलजीत को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये है कि दलजीत निखिल के साथ होटल की लगेज ट्रॉली में बैठ कर जाती नजर आ रही हैं. साथ ही वह हाथ से वेव करते हुए बाय बाय भी कहती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- 'दुनिया भर के कई एडवेंचरस जगहों में से एक, पहली बार हम मिस्टर एंड मिसेज पटेल बन कर चल पड़े, चलिए इसे हनीमून कहते हैं.
View this post on Instagram
