रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो लगातार बीते कई सप्ताह से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है, लेकिन 'अनुपमा' का करंट एपिसोड दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है. बीते दिन भी 'अनुपमा' में दिखाया गया कि धीरज और देविका, अनुज और अनुपमा को शादी के बाद की पहली होली मनाने के लिए कहते हैं. वहीं अनुपमा उसे बताती है कि यह परी, अधिक और पाखी की भी पहली होली है. लेकिन उसके मुंह से ये बात सुनते ही अनुज का पारा चढ़ जाता है. हालांकि रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.
View this post on Instagram
छोटी की याद में गुम होगी अनुपमा
रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुपमा देविका के साथ होली पार्टी में पहुंच जाती है. वहां पूरा शाह परिवार मौजूद होता है. उसके तीनों बच्चे काफी खुश होते हैं और धूमधाम से होली मनाते हैं. लेकिन अनुपमा को छोटी की कमी खलती है. यहां तक कि उसे सपने में भी दिखता है कि छोटी अनु वहां पर उनके साथ होली मनाने आई है. वह अनुपमा के गले भी लगती है, लेकिन कुछ ही देर में अनुपमा का यह सपना टूट जाता है.
