Salman Khan : बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हमेशा औरतों की इज्जत की है. फिर चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन हो या आम लड़की ही क्यों ना हो. सलमान हमेशा से औरतों को न्याय दिलाने के लिए या उनकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहे हैं.औरतों पर भद्दे कमेंट करने वालों के सलमान खान सख्त खिलाफ है. ऐसे में अगर उनकी बहन का मामला हो तो सलमान के गुस्से को कोई नहीं रोक सकता.

वैसे भी सलमान से इंडस्ट्री के लोग काफी डरते हैं. कौमेडी के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले कुछ ऐसे शोज जो लोगों को रोस्ट करते हैं , कौमेडी के नाम पर अश्लील कमेंट पास करते हैं ऐसे शोज के सलमान सख्त खिलाफ है.

जिस तरह हाल ही में इंडियाज गोट लेटेन में रोस्ट के नाम पर अशलीलता परोसने को लेकर मामला काफी बिगड़ा है वैसा ही एक मामला ए आइ बी रोस्ट के नाम पर भी हुआ था. इस शो में भाग लेने वाले कौमेडियन और अन्य सदस्यों के अलावा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की शामिल थे. क्योंकि सलमान की बहन अर्पिता का एक समय में अर्जुन कपूर के साथ अफेयर था इस बात को लेकर ऐ आई बी में अर्पिता पर भी जोक्स मारे गए थे. इस बात का पता जब सलमान खान को लगा तो सलमान खान ने रात को 2:00 बजे ए आई बी के सारे सदस्यों की क्लास ले ली.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...