Sonu Nigam : आजकल स्टार किड्स काफी धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में सुपर स्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का हिडेन टैलेंट सामने आया था. जिसे देख कर सभी ने उनके टैलेंट की तारीफ की थी. वहीं अब फेमस सिंगर सोनू निगम के 17 साल के बेटे निवान निगम के गजब के ट्रांसफौर्मेशन को देख कर लोग हैरान होकर कमैंट्स कर रहें हैं. निवान इसके पहले 11 साल की उम्र में अपनी स्वीट वौइस में फेमस सौंग गा कर सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया था जब वह अपने फादर सिंगर सोनू निगम के साथ एक इवेंट में आएं थे. वही अब वह अपनी फिटनेस से धमाल मचा रहे हैं.
17 साल की उम्र में गजब का ट्रांसफौर्मेशन
आपको बता दे बचपन में (2011) में एक्टर धनुष का सांग 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' सांग काफी चर्चित हुआ था बाद में इसी सौंग को सोनू निगम के बेटे निवान ने गा कर खूब चर्चा बटोरी थी और अब वह वेट लौस कर सिक्स पैक बना कर चर्चा में हैं. सिंगर सोनू निगम के इनोसेंट गोलूमोलू बेटे निवान निगम ने 17 साल की उम्र में वेट लौस करके गजब का ट्रांसफोर्मेशन किया हैं. जिसको देख कर लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं. बचपन में हैल्दी निवान देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि ये वो ही निवान हैं लेकिन अब उन्होंने वेट लौस करके इंस्टाग्राम पर धमाल की एंट्री मार कर तहलका मचा दिया हैं. निवान ने इंस्टाग्राम पर अपने फैट टू फिट वाली फोटोज शेयर की हैं. जिसमें उनका सिक्स पैक लुक काफी जबरदस्त है.
