Summer Recipe Ideas : गरमियों का मौसम शुरू हो चुका है. गरमियों में चूंकि दिन काफी लंबे होते हैं इसलिए शाम होतेहोते भूख लगना स्वाभाविक होता है पर इन दिनों सब से बड़ी समस्या यह होती है कि अधिक गरमी के कारण किचन में जाने का ही मन नहीं करता और हम ऐसी रैसिपीज की तलाश करते हैं जिन्हें आसानी से कम से कम समय में बनाया जा सके.
आज हम आप को ऐसी ही कुछ हैल्दी और मिनटों में बन जाने वाली रैसिपीज बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप मिनटों में घर की सामग्री से ही बना सकती हैं. वर्किंग और बैचलर्स भी इन्हें आसानी से बना सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं :
शाकशुका ग्रेवी
नार्थ अफ्रीकन व्यंजन शाकशुका इडली को बनाने के लिए 3 टमाटर, 1 प्याज, 2 काली लहसुन और 1 इंच अदरक को एक साथ पीस लें. पिसे मिश्रण को तेल, मसालों के साथ भून लें। जब मसाला तेल छोड़ दे तो इस में 100 ग्राम पनीर क्रंबल कर के डालें. नमक और हरा धनियापत्ती डालें. अब आप इस में पके चावल या तैयार सूजी अथवा दाल की इडली डाल कर शाकशुका इडली, शाकशुका राइस तैयार कर सकती हैं.
ओनियन पीनट रायता
रोस्टेड पीनट्स, बारीक कटे प्याज को ताजे गाढ़े दही में मिक्स करें. अब इस में कालीमिर्च पाउडर, रोस्टेड जीरा पाउडर, कालानमक, भुना सौंफ पाउडर डालें. ¼ टीस्पून सरसों के तेल को गरम करके करी लीव्स, राई के दाने और हींग का बघार लगाएं. बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश कर के सर्व करें.
