Omelette Recipes  : ब्रेकफास्ट में अकसर लोग लाइट और टेस्टी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग उबले अंडे खाना पसंद करते हैं. अगर आप अंडे का कुछ टेस्टी रैसिपी बनाना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में कई तरह के औमलेट ट्राई कर सकते हैं. ऐसे में, आज हम आप को 5 तरह के औमलेट की रैसिपीज बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं.

मशरूम औमलेट

मशरूम औमलेट
मशरूम औमलेट

सामग्री : 4 अंडे, 5 छोटे प्याज, 4-5 मशरूम, 2 बड़ा चम्मच मक्खन, नमक आवश्यकतानुसार, 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च या आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि : एक कटोरे में अंडे फेटें और उस में नमक, कालीमिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ प्याज डालें.

एक पैन में 1 चम्मच मक्खन गरम करें और उस में बारीक कटे हुए मशरूम डालें और भूनें.

मशरूम को सावधानी से पैन से निकालें और एक तरफ रख दें.

अब बचे हुए मक्खन को नौनस्टिक पैन में पिघलाएं और इसे मध्यम आंच पर रखें.

धीरेधीरे इस में फेंटा हुआ अंडे का मिश्रण डालें. इसे पैन के चारों तरफ से फैलाएं और ऊपर से तैयार मशरूम डालें.

जब औमलेट का एक तरफ से पक जाए, तो इसे चम्मच या चाकू की मदद से धीरेधीरे आधा मोड़ें. इसे आंच से उतारें और गरमगरम परोसें.

आप इसे धनियापत्ती से भी सजा सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...