Summer Recipes : ‘समर सीजन में लिक्विड डाइट जरूरी है और अगर इसे जरा सा जायकेदार बना दिया जाए तो आनंद आ जाता है.’
कैरेट ऐंड बीटरूट सूप विद चिली औयल
सामग्री सूप
1 कप गाजर कटी द्य 1 कप चुकुंदर कटी
1 बड़ा प्याज कटा, 6 कप वैजिटेबल स्टौक
थोड़ी सी कालीमिर्च, सेंधा नमक स्वादानुसार.
सामग्री औयल की
4 बड़े चम्मच वैजिटेबल औयल
1 बड़ा चम्मच रैड चिली फ्लैक्स.
सामग्री गार्निशिंग की
धनिया या पुदीनापत्ती.
विधि
एक बड़े सौसपैन में सूप बनाने के लिए स्टौक में गाजर, चुकुंदर और प्याज डाल कर उबालें. फिर आंच से उतार कर ठंडा होने दें. अब इस में कालीमिर्च, सेंधा नमक डाल कर स्मूद प्यूरी बनाएं. फिर इसे छान कर दोबारा पैन में डाल कर धीमी आंच पर पकाएं. इसी बीच चिली औयल बनाने के लिए फ्राइंगपैन को धीमी आंच पर रख कर औयल को गरम कर चिली फ्लैक्स डाल कर तब तक पकाएं जब तक औयल से धुआं न निकलने लगे. ठंडा कर छान लें. फिर सूप को बाउल में निकाल कर कुछ बूंदें चिली औयल डाल कर धनिया या पुदीनापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
‘शाम को ठंडी स्मूदी और लाइट स्नैक्स मूड को कूल बना देंगे.’
मिक्स्ड बैरी स्मूदी
सामग्री
4 कप दही द्य 1/2 कप स्ट्राबैरी कटी द्य 1/2 कप फ्रैश ब्लूबैरीज
2 बड़े चम्मच शहद द्य 1 छोटा चम्मच नीबू के छिलके द्य 2 कप बर्फ.
