Traditional Dishes : ट्रैडिशनल डिशेज खासकर फेस्टिवल के दौरान बनाई जाती है, लेकिन आप इन रेसिपी की मदद से इन डिशेज को किसी भी दिन बना सकती हैं.

वैज अप्पम

सामग्री

200 ग्राम मसाला ओट्स , 1 बड़ा चम्मच सूजी ड्राई रोस्ट द्य  1 गाजर कद्दूकस की द्य  8-10 बींस कटी द्य  थोड़े से करीपत्ते, 1/2 कप दही,   2-3 हरीमिर्चें कटी, 1 छोटा प्याज बारीक कटा,  1 छोटा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार.

विधि

एक बाउल में ओट्स, सूजी, नमक, हरी मिर्चें मिला कर मिश्रण तैयार करें. अब एक पैन में तेल गरम कर करीपत्ते प्याज, बींस व गाजर भून कर ओट्स के मिश्रण में मिला दें. इस में दही व जरूरतानुसार पानी मिला कर अप्पम का मिश्रण तैयार करें. अप्पम पैन में चिकनाई लगा कर अप्पम दोनों तरफ से सेंक कर तैयार करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

‘हरेभरे पकौड़े स्टार्टर के लिए बैस्ट हैं.’ छोलिया पकौड़े

Crispy Kanda and aloo Bhaji or Onion and potato pakora. Favourite roadside indian snack in monsoon served with tomato ketchup and tastes great with Hot Tea

सामग्री

200 ग्राम छोलिया,  100 ग्राम लहसुन की पत्ती कटी,  3/4 कप चावल का आटा,  1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट,  1 छोटा चम्मच हरी मिर्चों का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच गरममसाला, तलने के लिए पर्याप्त तेल, नमक स्वादानुसार.

विधि

छोलिया धो कर दरदरी ग्राइंड कर लें. अब एक बाउल में छोलिया मिश्रण के साथ लहसुन की पत्तियां, चावल का आटा, अदरकलहसुन का पेस्ट, हरीमिर्चों का पेस्ट, नमक व गरममसाला पाउडर मिक्स कर फ्रिटर्स बनाएं और गरम तेल में तल कर परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...