Vegan Icecream : कुछ समय पूर्व तक हम सिर्फ कुल्फी और आइसक्रीम के बारे में ही सुनते थे, जिसे दूध, शक्कर और कौर्नफ्लोर आदि से बनाया जाता था पर आजकल वीगन आइसक्रीम काफी चलन में है जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इसे डेयरी के दूध के स्थान पर पौधों से प्राप्त फलों और बीजों से बनाया जाता है.

चूंकि गाय, भैंस आदि के दूध में फैट होता है जिस के कारण अपने वजन के प्रति जागरूक युवा दूध की आइसक्रीम को खाना पसंद नहीं करते, वहीं कुछ लोगों को लैक्टोज इंटौलरेंस यानि उन का पाचनतंत्र दूध को नहीं पचा पाता इसलिए ये लोग भी वीगन आइसक्रीम को ही प्राथमिकता देते हैं.

इस सब से इतर कुछ पर्यावरण प्रेमी युवाओं का मानना है कि डेयरी बेस्ड आइसक्रीम की अपेक्षा प्लांट बेस्ड आइसक्रीम खाने से दूध की खपत कम होगी जिस से पशुओं का अनावश्यक शोषण कम हो सकेगा.

क्या है वीगन आइसक्रीम

वीगन आइसक्रीम को शाकाहारी आइसक्रीम भी कहा जाता है यह एक ऐसी आइसक्रीम होती है जिसे दूध, क्रीम, मिल्क पाउडर और अंडा जैसे डेयरी उत्पादों के स्थान पर नारियल, बादाम, नट्स, सोया और फलों की प्यूरी के साथ बनाया जाता है.

इन में डेयरी के दूध के स्थान पर सोया, ओट्स, बादाम, काजू और नारियल को पानी के साथ पीस कर व छान कर पहले दूध तैयार किया जाता है फिर इस दूध में शक्कर, एसेंस, फूड कलर और फलों की प्यूरी को मिला कर बनाया जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...