Karan Johar : एक जमाने में गोल मटोल रह चुके करण जौहर, जिनके लिए मोटापा एक बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि बचपन में मोटापे की वजह से उन्हें कई बार बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से करण जौहर अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं , खासतौर पर करण जौहर कभी भी अपना वजन बढ़ता नहीं देखना चाहते . इसलिए करण जौहर अपने आप को दुबला पतला बनाए रखने के लिए तरह तरह के जतन करते रहते हैं.
लिहाजा हाल ही में जब करण जौहर एयरपोर्ट पर ट्रेवलिंग के लिए नजर आए तो वह कुछ ज्यादा ही दुबले पतले नजर आए इसके बाद करण जौहर अपने पतलेपन को लेकर ट्रोल होने लगे, कई लोग उनको देखकर चिंतित हो गए, कुछ लोगों को लगा कि करण जौहर को किसी भयानक बीमारी ने घेर लिया है, तो कुछ लोगों का मानना था कि करण जौहर गलत दवाइयां का सेवन करके अप्राकृतिक ढंग से पतले हो रहे हैं . लेकिन इन सभी बातों का खंडन करते हुए करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ना तो कोई दवाई ले रहे हैं पतले होने के लिए, और ना ही उन्हें कोई बीमारी हुई है बल्कि उनके पतले होने के पीछे ठोस वजह है.
