Salman Khan : बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, जिन के साथ पाकिस्तान की हीरोइन तक काम करने के लिए तरसती हैं, बौलीवुड की कई छोटीबड़ी हीरोइन सलमान के साथ फिल्म करने को लालायित रहती हैं, सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में उन की हीरोइन बनीं साउथ की हीरोइन रश्मिका मंदना के अनुसार, सलमान के साथ जो भी फिल्म करता है उस को पारिश्रमिक डबल मिलने लगता है, लिहाजा मैं ही नहीं कई हीरोइनें सलमान के साथ फिल्म करना चाहती हैं.

रश्मिका के अनुसार, पर्सनली मेरा सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा, इसलिए मैं उन के साथ और फिल्में करने के लिए बेकरार हूं.

मगर वहीं दूसरी तरफ बौलीवुड में कुछ हीरोइनें ऐसी भी हैं जिन को सलमान खान की हीरोइन बनना गंवारा नहीं है. इन में पहला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का.

ऐश्वर्या राय : के साथ सलमान का एक समय में गहरा रोमांस था लेकिन ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या सलमान के सामने से भी नहीं गुजरतीं और न ही सलमान खान कभी ऐश्वर्या राय की तरफ देखते भी हैं.

एक समय सलमान और ऐश्वर्या फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं. लेकिन अगर ऐश्वर्या के सलमान के साथ फिल्म करने की बात करें तो वे अब इस के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...