Recipes For Working Couple : गरमियों का मौसम है और इस भीषण गरमी में अकसर कुछ ठंडाठंडा खाने का मन करता है पर इस गरमी में बहुत अधिक देर तक किचन में रहने का मन भी नहीं करता और हम चाहते हैं कुछ ऐसा डेजर्ट जिसे झटपट बनाया जा सके.

वर्किंग कपल्स जिन के पास समय का अभाव रहता है, उन के लिए ये डेजर्ट एकदम परफैक्ट हैं क्योंकि इसे आप 5 से 10 मिनट में घर में उपलब्ध सामग्री के साथ बना सकते हैं. डीप फ्राइड और बिना शुगर के बना होने से यह बहुत हैल्दी भी होता है. तो आइए, जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं :

राइस फ्रूट बाउल

कितने लोगों के लिए : 4
बनने में लगने वाला समय : 10 मिनट
मील टाइप : वेज

सामग्री

पके हुए चावल : 1 कप
हंग कर्ड : ½ कप
अंगूर : 250 ग्राम
बारीक कटे फल : आम, सेब, केला आदि
बीज निकले खजूर: 6
रोज सीरप : 2 बङे चम्मच
मिक्स सीड्स : 1 टीस्पून

विधि

खजूर को बारीक टुकड़ों में काट लें. हंग कर्ड, चावल और खजूर को एक साथ मिला लें. अंगूर को साफ कर के मिक्सी में ग्राइंड कर लें. लेयरिंग करने के लिए चावल और फलों को 2 भाग में कर लें. अब सर्विंग डिश में पहले चावल की परत लगाएं फिर रोज सीरप, फिर फल और इसी प्रकार दूसरी लेयर लगा दें. आखिरी लेयर चावल की लगा कर ऊपर से कटे फल और मिक्स सीड्स से गार्निश करें. फ्रिज में रख कर ठंडा कर के सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...