Quick Recipes: हम सभी का खाने के साथ एक अनोखा रिश्ता है. खाना तैयार करना यानी कुकिंग एक आर्ट है. कलिनरी स्किल्स में खाना बनाना, गैस्ट्रोनौमी, तैयारी, प्लेटिंग, प्रेजैंटेशन व बहुतकुछ और शामिल है. कुछ लोग स्वादिष्ठ डिसेज बनाना पसंद करते हैं और कुछ लोग स्वादिष्ठ खाना खाने का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं.

भोजन सिर्फ एक बेसिक जरूरत ही नहीं है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल चौइस भी है. आज के डिजिटल युग में खाना दुनियाभर में क्रिएटर्स, शेफ और आम लोगों द्वारा बनाया जा रहा है, वहीं, इस के बनाने, परोसने व खाने की प्रक्रिया भी खूब देखी जा रही है.

कोविड 19 महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया सीमित सी हो गई थी, तब भोजन लोगों के जीवन का और भी अहम हिस्सा बन गया. डालगोना कौफी बनाने से ले कर ओरियो मगकेक बनाने, पैनकेक तलने से ले कर तवापिज्जा तक के कंटैंट से सोशल मीडिया चैनल भरे हुए थे.

दिल्ली की अंकिता का 18वां बर्थडे था. कोरोना की वजह से सभी बेकरी शौप्स बंद थीं. किराने की दुकानों पर केवल जरूरत का सामान मिल रहा था. अंकिता ने सोचा, इस बार तो उस का बर्थडे सैलिब्रेट नहीं होगा. तभी उस की बड़ी बहन आकृति ने यूट्यूब पर एक वीडियो का टाइटल पढ़ा जिस में लिखा था- ‘सिर्फ दो चीजों से 2 मिनट में बिना गैस जलाए बनाएं मार्केट से भी अच्छा सौफ्ट, स्पंजी, टैस्टी चौकलेट केक’. फिर क्या था, आकृति ने रैसिपी को फौलो करते हुए अंकिता के लिए केक बना दिया. अंकिता इसे देख कर बहुत खुश हुई. आकृति बोली, “आल थैंक्स टू दिस रैसिपी.”

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...