Monsoon 2025 : मौनसून में नमी बहुत बढ़ जाती है. यह नमी सीधे असर डालती है आप की किचन की चीजों दालें, मसाले, आटा, सब्जियां और यहां तक कि लकड़ी की अलमारियां भी.

अगर इन का ध्यान न रखा जाए तो चीजें खराब हो जाती हैं और फंगस व बैक्टीरिया घर कर लेते हैं, जिस से किचन से बदबू से आने लगती है साथ ही बीमारियां और चीजें खराब होने से ऐक्स्ट्रा खर्च भी आप की जेब पर बढ़ जाता है. तो इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ा पहले से ही किचन को तैयार कर लें.

मसाले और दालें फ्रैश रखने के देसी जुगाड़ जानिए :

एअरटाइट डब्बे का करें इस्तेमाल : सभी मसाले और दालों को प्लास्टिक की थैलियों से निकाल कर एअरटाइट कंटेनर में डालें. इस से नमी से बचाव होगा और खुशबू भी बनी रहेगी.

तेजपत्ता और लौंग का कमाल : चावल, आटा और दालों में 1-2 तेजपत्ते या लौंग डाल दें. इस से कीड़े नहीं लगते और एक हलकी सी नैचुरल खुशबू भी बनी रहती है. कोशिश करें कि ज्यादा दालचावल स्टोर कर के न रखें. हफ्ते या 10 दिन के हिसाब से चीजें खरीदें.

दालों को धूप दिखाएं : अगर 1-2 दिन धूप निकलती है तो दालों को प्लेट में निकाल कर छांव में सुखा लें. इस से अंदर की सीलन निकल जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...