Women in OTT: फिल्म इंडस्ट्री भले ही पुरुष प्रधान हो, लेकिन आजकल इस में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आज एक महिला निर्देशक बेझिझक फीमेल प्रधान फिल्में बना रही है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं और इसे दर्शकों तक लाने में ओटीटी की बड़ी भूमिका रही है, जो आप को कोई भी फिल्म बनने के बाद सीधे ड्राइंगरूम तक पहुंचाती है. सारे थिएटर हौल बंद होने के कगार पर पहुंचने के बावजूद इन फिल्मों के डिमांड में कोई कमी नहीं आई है, क्योंकि इन के स्क्रिप्ट आज के परिवेश को ध्यान में रख कर बनाए जा रहे हैं.
बोल्ड कंटेंट
ओटीटी पर रिलीज होने वाली महिला प्रधान फिल्मों के कंटेंट बोल्ड हैं, जिस से आज की हर नारी रिलेट कर सकती है. आज के दौर में महिलाएं सिर्फ सासबहू के शो और घर के कामकाज तक सीमित नहीं हैं. हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया है. लोग भी महिलाओं को रोतेबिलखते और अबला जैसे नहीं देखना चाहते. इन सीरीज में महिलाओं को खुद इन समस्याओं से मजबूती से लड़ते हुए दिखाया जाता है, जिसे देखने में आज की हर नारी अच्छा महसूस करती है.
अधिकार चुनने का हक
ओटीटी पर महिला प्रधान फिल्मों की कहानियों को अधिक पसंद किए जाने के बारे में फिल्म ‘आप जैसा कोई’ की लेखिका राधिका आनंद कहती हैं,"मैं ने यह कहानी बहुत पहले लिखी थी, क्योंकि मैं ने लाइफ में बहुत सारे लोगों से प्यार किया है। अभी जो मेरे लाइफ में मेरा पति अमित है, उन्होंने मुझे वह प्यार दिया है, जिसे मैं चाहती थी. इस के बाद मैं ने यह कहानी लिखी थी, जिस में एक लड़की को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार होता है, जो मेरे साथ हुआ है."
