Baaghi 4 Flop: जैकी श्रौफ के बेटे टाइगर श्रौफ कई सालों से अपनी हर फिल्म पर मेहनत करते आए हैं लेकिन अभी तक उन की एक भी फिल्म सुपर डुपर हिट नहीं हुई, इनफैक्ट कई फिल्में रिलीज होते ही असफलता की श्रेणी में आ गईं, हालांकि टाइगर श्रौफ ने जब से अपना अभिनय कैरियर शुरू किया है, अपनी हर फिल्म में जीतोड़ मेहनत करते हैं, डांस, ऐक्शन, रोमांस के चलते वे पूरी तरह से हीरो पैक्ड मैटीरियल लगते हैं, बावजूद इस के ऐसी क्या वजह है कि टाइगर की ज्यादातर फिल्में असफल हो जाती हैं?
हिंसा जरूरी या अच्छी कहानी
हाल ही में प्रदर्शित 'बागी 4' में टाइगर श्रौफ एक अलग अंदाज में नजर आए. फिल्म में पूरी तरह से हिंसा भरी हुई थी इसलिए इस की तुलना रणबीर कपूर की हिंसक फिल्म 'एनिमल' से की गई.
टाइगर श्रौफ जहां इस फिल्म में हीरो हैं, तो संजय दत्त इस में खतरनाक विलेन के रोल में नजर आए हैं. फिल्म का बजट ₹150 से ₹200 करोड़ के करीब है लेकिन पहले ही दिन 'बागी 4' को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं. फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा, मारकाट व अत्याचार का बोलबाला है लेकिन फिल्म की आत्मा कही जाने वाली 'बागी 4' की कहानी कमजोर है.
