Fatherhood Journey: आज  की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकसर पिता (पापा) अपने बच्चों के साथ उतना समय नहीं बिता पाते जितना जरूरी होता है. लेकिन सच यह है कि बच्चों के लिए पापा का साथ, उन का समय और उन का प्यार किसी भी महंगे खिलौने से ज्यादा कीमती होता है. जब पापा बच्चों के साथ खेलते हैं तो न सिर्फ उन का रिश्ता मजबूत होता है बल्कि बच्चे इमोशनल रूप से भी खुश और कौन्फिडैंट बनते हैं.

क्यों जरूरी है पापा का बच्चों के साथ खेलना

बच्चों के साथ खेलना सिर्फ टाइम पास नहीं बल्कि उन के डैवलपमैंट का अहम हिस्सा है. बच्चे खुद को सुरक्षित और खास महसूस करते हैं, पापाबच्चे का रिश्ता गहरा होता है, बच्चों में आत्मविश्वास और खुलापन आता है, स्क्रीन टाइम कम होता है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा का चैनल सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/shorts/vRY0UtXLBWk?si=7xdCySP41r8iJCxP

मजेदार और लविंग गेम्स जो पापा खेल सकते हैं

छिपनछिपाई: यह एक ऐसा खेल है जो हर उम्र के बच्चों को पसंद आता है. पापा जब बच्चे को ढूंढ़ते हैं या खुद छिपते हैं तो बच्चे को बहुत मजा आता है.

पिलो फाइट: हलकीफुलकी तकियों की लड़ाई बच्चों को हंसाने का सब से आसान तरीका है. इस से बच्चे खुल कर हंसते हैं और पापा के साथ उन का कनैक्शन बढ़ता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...