Visionary Award : ‘‘आज के तेजी से बदलते डिजिटल और तकनीक प्रधान दौर में हमारी सब से बड़ी जिम्मेदारी युवा पीढ़ी को सही दिशा देना है,’’ यह कहना है प्रोफैसर अंजू श्रीवास्तव का जो हिंदू कालेज की प्रिंसिपल के रूप में शिक्षा और नेतृत्व दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने कालेज में पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के साथसाथ कैंपस के विकास और आधुनिकीकरण पर भी खास ध्यान दिया है.
अंजू के नेतृत्व में हिंदू कालेज ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और राष्ट्रीय पहचान को लगातार मजबूत किया है. वे ऐसी शिक्षा में विश्वास रखती हैं जो छात्रों को सिर्फ डिगरी ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, सोच और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे.
पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच को जोड़ते हुए अंजू श्रीवास्तव ने छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
आज ही सब्सक्राइब करें सरिता
आपके लिए स्पेशल छूट

स्टूडैंट से प्रिंसिपल तक का सफर
हिंदू कालेज की प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत प्रो. अंजू हिंदू कालेज में ही कैमिस्ट्री की स्टूडैंट रही हैं. आईआईटी दिल्ली से मास्टर्स और पीएचडी के बाद वे कुछ वक्त तक मल्टीनैशनल कंपनी से जुड़ीं. उस के बाद हिंदू कालेज में कुछ वक्त तक प्रोफैसर के रूप में कार्यरत रहीं.
2014 में हिंदू कालेज की प्रिंसिपल का पदभर संभाला और लगातार कालेज और स्टूडैंट्स की बेहतरी में कार्यरत हैं. अपने 12 साल के इस कार्यकाल में इन्होंने स्टूडैंट्स के लिए करिकूलम को मनोरंजक बनाने के साथसाथ, स्टूडैंट्स की हौलिस्टिक पर्सनैलिटी डैवलप करने के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं.
स्टार्टअप, सौफ्ट स्किल्स और अपस्किलिंग के मौके स्टूडैंट्स को मुहैया कराए हैं. स्टार्टअप के जरीए ये स्टूडैंट्स में क्रिएटिव थिंकिंग, रिस्क टेकिंग, ऐनेलिटिकल थिंकिंग के विकास पर जोर देती हैं, जिस से वे सिर्फ नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी मुहैया कराने वाले भी बन सकें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
