Vini Mahajan : जून, 2020 का दिन पंजाब के इतिहास में दर्ज हो गया. पहली बार किसी महिला के हाथ में राज्य की सब से बड़ी प्रशासनिक कमान आई और यह नाम था विनी महाजन. 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन ने 37 साल तक देश की सेवा की और अक्तूबर, 2024 में सम्मान के साथ रिटायर हुईं. उन की कहानी सिर्फ एक अफसर की तरक्की की कहानी नहीं है. यह हर उस लड़की की कहानी है जो क्लास में सब से आगे बैठती है, सवाल पूछती है और बड़े सपने देखती है.
किताबों से कुरसी तक का सफर
विनी महाजन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज से अर्थशास्त्र में औनर्स किया फिर आईआईएम कोलकाता से एमबीए. अमेरिकन यूनिवर्सिटी से ह्यूबर्ट हम्फ्रे फैलो भी रहीं. इतनी शानदार पढ़ाई के बाद कौरपोरेट की चमकदमक उन्हें खींच सकती थी. पर उन्होंने देश की सेवा चुनी. 1987 में आईएएस बनीं और पंजाब उन का घर बन गया. इस के बाद 1995 में रोपड़ की डीसी बनीं. वे जिले की पहली महिला उपायुक्त थीं. वहां उन्होंने साक्षरता का ऐसा अभियान चलाया कि पूरे देश में तारीफ हुई और उन्हें पुरस्कार भी मिला.
फिर जिम्मेदारी बढ़ती गई. दिल्ली में प्रधानमंत्री की संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय में निदेशक, पंजाब में स्वास्थ्य, वित्त, उद्योग, आईटी, राजस्व जैसे हर मुश्किल विभाग की कमान संभाली. मुख्य सचिव के रूप में उन के कार्यकाल के दौरान पंजाब राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना. रिटायरमैंट से पहले जल शक्ति मंत्रालय में सचिव रहते हुए ‘हर घर जल’ के सपने को जमीन पर उतारा. गांवगांव नल से पानी पहुंचाना, बहनों को घूंघट से निकाल कर पानी समिति की अध्यक्ष बनाना— यह काम आसान नहीं था पर विनीजी ने कर दिखाया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
