TV serial controversy : टीवी की टीआरपी क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर का कलर्स चैनल पर प्रसारित सीरियल ‘नागिन 7’ जल्द ही बंद होने जा रहा है. इस के पीछे सब से बड़ी वजह इस की कमजोर कहानी और कम टीआरपी है. साथ ही इस बार नागिन शो को दर्शक नहीं मिल रहे, जिस के चलते खुद एकता कपूर ने इंस्टा स्टोरी में ‘नागिन 7’ बंद होने की खबर को ले कर घोषणा की.

दर्शकों ने नकारा

अपनी इस खबर के तहत एकता कपूर ने पूरी ईमानदारी से ‘नागिन 7’ को ले कर टीआरपी की कमी के बारे में बताया है. अपनी इंस्टा स्टोरी में एकता कपूर ने पिछले 7 जून को अपने जन्मदिन के दिन ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड प्रसारित करने की घोषणा की थी, इस आश्वासन के साथ कि भले ही किन्हीं कारणों से ‘नागिन 7’ बंद हो रहा है लेकिन जल्द ही वे एक नए शो के साथ वापसी करेंगी.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

 

खबरों की मानें तो एकता कपूर अपना नया शो ‘बिग बॉस 19’ से मशहूर प्रतियोगी तान्या मित्तल के साथ नया शो ले कर आ रही हैं.

घिसिपिटी कहानी

बहरहाल ‘नागिन 7’ की नागिन ऐक्ट्रैस प्रियंका चाहर चौधरी के लिए यह जरूर दुख की खबर है कि शो बंद हो रहा है, लेकिन इस बार ‘नागिन 7’ की कमजोर कहानी और घिसीपिटी मेकिंग के चलते दर्शकों ने जरूर इस शो के बंद होने की खबर पर राहत की सांस ली है.

अब लोगों में यही जिज्ञासा है कि ‘नागिन 7’ के बीच में ही बंद होने के बाद क्या इस का अगला सीजन आएगा? हालांकि अंधविश्वास से पूरी तरह ग्रस्त एकता कपूर ने एक ज्योतिष ऐप भी शुरू किया है जिस का नाम एस्ट्रो वाणी है. तानिया मित्तल से भी वे इसलिए प्रभावित हैं क्योंकि ज्योतिषों के अनुसार तानिया की कुंडली मजबूत है, मगर ऐक्टिंग का अभी कुछ पता नहीं.

अंधविश्वास की हद

अंधविश्वास पर लगातार सीरियल बनाने वाली एकता कपूर खुद अंधविश्वास में फंस कर हाथ की उंगलियों में ग्रहों के मुताबिक 14 अंगूठियां पहनती हैं और ज्यादातर सीरियलों के नाम K शब्द से शुरू होने वाले सीरियल बनाती हैं, जैसे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं किसी रोज’, ‘कुमकुम’ आदि.
शायद ‘नागिन’ k से शुरू नहीं होता इसलिए खुद एकता ने ही अपने जन्मदिन पर ‘नागिन 7’ को बंद करने का ऐलान कर दिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...