कुछ दिनों से मुझे लगातार धूप में निकलना पड़ रहा है. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इस दौरान मेरा निचला होंठ ऊपर वाले होंठ की तुलना में ज्यादा सैंसिटिव हो गया है और उस पर फफोले आ गए हैं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो गया है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है?
स्किन की सूर्य की यूवी किरणों से सुरक्षा की बात करें तो इस से लिप्स सब से ज्यादा डैमेज होते हैं. आप के केस में यह सनबर्न होने का एक संकेत है. इस के लिए सब से पहले अपने लिप्स को 4-5 दिनों के लिए डाइरैक्ट सूर्य की रोशनी में आने से बचाएं.
जब लिप्स सनबर्न्ड हो जाते हैं और ऐक्टिव रहते हैं, तो उस समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि डैमेज और न बढ़ जाए. इस के लिए गरम चीजें अवौइड करें. आप जो भी औयल या पेट्रोलियम बेस्ड बाम लगती हैं वह न लगाएं. बारबार जीभ को होंठों पर फेरें.
तकलीफ से राहत पाने के लिए ऐलोवेरा जैल को फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर लिप्स पर लगाएं, यह फफोलों में आराम देता है. इस के अलावा ताजा ठंडा दही लगाने से भी राहत मिलती है. एक बार जब फफोले सूखने लगें तब अपने लिप्स को मौइस्चराइज करती रहें ताकि उस के बाद जो नई स्किन बन रही है, उसे मजबूती मिले. ड्राई हो रही पपड़ीदार स्किन को निकालने की कोशिश न करें. वह खुदबखुद निकल जाएगी.?
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
अपने होंठों की सुरक्षा के लिए आप एसपीएफ युक्त लिप बाम रोजाना लगाएं और सूर्य की किरणों से बचाव करें. इस बात का ध्यान रखें कि एसपीएफ युक्त लिप बाम आप को 365 दिन लगाना है यानी सालभर. तेज धूप के दिनों में फेस स्कार्फ और हैट से फेस को कवर करें.
मैं आप के कौलम में पढ़ती आई हूं कि फाउंडेशन मेकअप का बेस बनता है. इसलिए हाल ही में ब्यूटी ट्रैंड में आए वाटर टिंट फाउंडेशन लुक के बारे में जानना चाहती हूं?
वाटर टिंट फाउंडेशन मेकअप में अभी लेटैस्ट ट्रैंड है जि में फाउंडेशन की पतली सी लेयर आप की स्किन को हैल्दी व हाइड्रेटेड लुक देती है. इस तरह का लुक पाने के लिए आप को टिंटेड मौइस्चराइजर या लाइटवेट फाउंडेशन अप्लाई करना होगा, जो आप की स्किन को दे ईवन टोन, लाइट और वाटरी लुक.
वाटर टिंट फाउंडेशन लुक पाने के लिए आप स्किन की क्लींजिंग और टोनिंग के बाद टिंटेड मौइस्चराइजर लगाएं. यह एक तरह का डबल कोट वर्क वाला मौइस्चराइजर होता है. अगर आप इस का इस्तेमाल करती हैं तो यह आप की स्किन को हाइड्रेट रखने का भी काम करेगा. आप इस गरमी वाले मौसम में अपनी स्किन को प्रोटैक्ट करने के लिए यह मौइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं.
यह हर तरह की स्किन को सूट करता है और साथ ही सैंसिटिव स्किन के लिए भी उपयुक्त है. अब वाटर टिंट फाउंडेशन चुनें, जोकि स्किन पर आसानी से लगता है और ब्लैंड हो जाता है. यदि आप की स्किन ड्राई है तो फैशियल मिस्ट लगाएं ताकि आप का वाटरी लुक मैंटेन रह सके.
क्या मास्कने ब्यूटी से संबंधित समस्या है? अगर हां तो बताइए यह क्या है और इस से कैसे निबटें?
जी हां, मास्कने ब्यूटी से संबंधित समस्या है. कोरोना महामारी में मास्क ज्यादा देर तक पहने रहने से आप के फेस पर एक ह्यूमिक ऐन्वायरन्मैंट बनने से पोर्स क्लौग हो जाते हैं और पिंपल्स होने का डर रहता है. इंटरनैट ने इस प्रौब्लम को नाम दिया है मास्कने, यानी मास्क पहनने से होने वाले ऐक्ने.
यदि आप की स्किन भी ‘ऐक्ने प्रोन’ है तो आप ऐक्नों को रोकने के लिए आप दिन में 2 बार ग्लायकोलिक या सैलिसिलिक ऐसिड बेस्ड क्लींजर से फेस वाश करें. यह औयल को कंट्रोल करता है, पोर्स क्लौग्ड से निबटता है और उन बैक्टीरिया का खात्मा करता है जिन से ऐक्ने हो सकते हैं.
यदि आप की स्किन ड्राई या सैंसिटिव है तो आप माइल्ड क्लींजर यूज करें, जिस में हार्श कैमिकल न हों. सौफ्ट कौटन मास्क, जिस में सांस लेना आसान हो और जो लंबे समय तक पहना जा सके, वही इस्तेमाल के लिए परफैक्ट है. मेकअप के बजाय आप एक लाइटवेट डेली मौइस्चराइजर लगाएं, जिस का एसपीएफ 30 हो. यह आप की स्किन को नमी देगा और मास्क पहनने से होने वाली टैन लाइंस से भी छुटकारा देगा. मास्क को हर बार इस्तेमाल करने के बाद माइल्ड साबुन से धो लें. इस से ऐक्ने और स्किन इरिटेशन से बचेंगी. ऐक्ने की समस्याओं से बचने के लिए हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें.
मेरी स्किन औयली है, मैं सभी तरह की सनस्क्रीन यूज कर चुकी हूं लेकिन मेरी स्किन पर उन का कोई फायदा नहीं होता. कृपया मुझे इस संबंध में सलाह दीजिए?
गरमी के इस मौसम में सब से ज्यादा समस्या तैलीय त्वच की ही होती है. अगर आप की स्किन भी कुछ इस तरह की है तथा आप पुराना सनस्क्रीन लगा कर परेशान हो चुकी हैं तो आप औयली त्वचा के लिए जैल या अक्वा बेस्ड एसपीएफ फौर्मुलेशन वाला सनस्क्रीन को चुन सकती हैं. यह सनस्क्रीन आप की स्किन को यूवी किरणों से बचाने का काम करेगा और आप की स्किन को लाइटवेट भी फील करवाएगा. यह आप के रोमछिद्रों को बंद नहीं करेगा और त्वचा औयली भी नहीं होगी.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-11005 कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें. स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
