Underwear hygiene : अंडरगार्मेंट्स का सीधा कॉन्टेक्ट आपकी स्किन से होता है, इसलिए स्टाइलिश होने से कहीं ज्यादा उनका कंफर्टेबल होना जरूरी है और साथ ही साथ साफ-सुथरा होना भी. वेजाइनल हाइजीन को नजरअंदाज करना आपकी सेहत को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसे खरीदने से लेकर सफाई तक पर खास ध्यान देें.

हालाँकि अंडर गारमेंट्स को धोना लोगों को सबसे आसान लगता है. उन्हें लगता है इन्हें धोने में तो कोई मेहनत भी नहीं है बाकि सभी कपड़ों के साथ इन्हें धो दो तो पता भी नहीं चलता कि कब धुल गएँ. लेकिन ऐसा नहीं है National library of medicine में पब्लिश रिसर्च Laundry and Textile Hygiene in Healthcare and Beyond के अनुसार, अंडरगारमेंट्स को सिर्फ धोना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उस से माइक्रोबियल ग्रोथ को हटाना जरूरी है. कई बार लोग सिर्फ अंडरवियर से दाग और गंदगी हटाने में ही रह जाते हैं, लेकिन वह असल में तभी साफ होंगे जब उनके अंदर से बैक्टीरियल ग्रोथ खत्म होगी.

अंडर गारमेंट्स धोने के लिए पानी का तापमान क्या होना चाहिए

जैसा कि ऊपर रिसर्च में बताया गया है कि कपड़ों से माइक्रोबियल ग्रोथ को हटाना बहुत जरुरी होता है और उसके लिए तापमान, केमेस्ट्री और मशीनी प्रोसेस सभी का ध्यान रखना जरूरी है. आपके कपड़ों से माइक्रोबियल ग्रोथ हटाने के लिए उन्हें ठंडे पानी से धोने की जगह ऐसे पानी से धोएं जिनका तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होना चाहिए. कलरफुल अंडरवियर को गुनगुने या गर्म पानी से ही धोएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...