40 साल कविता की मेनोपौज को ले कर काफी चिंतित रहती है. उस ने अपनी मां और बड़ी बहन को मेनोपौज के दौरान न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी काफी परेशान होते देखा था. यही कारण था कि बढ़ती उम्र के साथ कविता भी इस दौर को ले कर तनाव महसूस करने लगी.

लेकिन जब उस ने इस विषय में डाक्टर से परामर्श लिया, तो उसे अपनी चिंताओं का एक संभावित समाधान मिला, जिसे हारमोन रिप्लेसमेंट थेरैपी (एएआरटी) कहा जाता है.लक्षण

मेनोपौज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जिस में मासिकधर्म स्थायी रूप से बंद हो जाता है. इस दौरान शरीर में हारमोन के स्तर में बदलाव होने के कारण कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे अत्यधिक गरमी लगना (हौट फ्लैशेज), रात में पसीना आना, नींद की समस्या, मूड में बदलाव, थकान और हड्डियों की कमजोरी. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए हारमोन रिप्लेसमेंट थेरैपी एक प्रभावी विकल्प के रूप में फिर से लोकप्रिय हो रही है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/shorts/0D-Jgay5FtE?si=c_6LBIeJ3XTWqxFZ

क्या है एचआरटी

हाल के वर्षों में चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि सही मरीजों में और उचित चिकित्सकीय निगरानी के साथ एचआरटी का उपयोग सुरक्षित और लाभदायक हो सकता है. यह थेरैपी शरीर में कम हो चुके ऐस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हारमोनों की पूर्ति करती है, जिस से मेनोपौज के लक्षणों में काफी राहत मिलती है. इस के अलावा, यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और औस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...