Hindi Stories : ‘‘वह मु झे तेरी तरह छोड़ कर कभी नहीं जाती थी.’’ ‘‘इसीलिए हमेशा के लिए तुम्हें छोड़ कर चली गई.’’
‘‘उस की कोई मजबूरी रही होगी.’’
‘‘अक्लमंद निकली... किसी अमीर आदमी की बीवी बन कर ऐश कर रही होगी,’’ एक तीर सी चुभती बात निकली और तड़ाक...वह जब भी उसे छोड़ कर जाती सिद्धार्थ ताने देता और फिर यही होता. जैसे ही सिद्धार्थ का पीना शुरू होता इस से पहले कि बात और बढ़े वह अपनी मम्मी के पास चली जाती. उन के बेटे की जिम्मेदारी नानी ने ही संभाली. एक ही शहर में होने के फायदे थे. मांबेटे का काम तो चल जाता पर अकेलेपन में घिर कर सिद्धार्थ और पीने लगता. उस से अकेला न रहा जाता. वह तो हमेशा से दोस्तों से घिरे रहने वाला प्राणी था.
‘‘जा रही हो तो जाओ पर जातेजाते सुनती जाओ कि उस का नाम लेने का हक तुम्हें नहीं. उस के सामने तुम कुछ भी नहीं.’’
जैसेजैसे नशा चढ़ता वह उस के प्रेम में आकंठ डूबता जाता. ऐसे में शराब सिर चढ़ कर बोलती.
‘‘अकेले रहो, यही तुम्हारी सजा है. जो पहले ही छोड़ गई उस का नाम ले कर लड़ते रहो... मु झ से शादी क्यों की जब उसे भूल ही नहीं पाए थे?’’
देखते ही देखते शैली आंखों से ओ झल हो गई. वह सोचने लगा आखिर क्यों की थी उस ने शादी? शायद उस में मैथिली की झलक पाता था. वह शैली में मैथिली को ढूंढ़ रहा था. यही तो उस की निराशा की सही वजह थी. सोचतेसोचते आंखें लग गईं.
सुबह होते ही खाली घर काटने को दौड़ रहा था. वह ये सब क्यों करता है? इस से हासिल क्या होता है? अभी शैली को लेने ससुराल जाए या नहीं. खुद गई है तो उसे खुद ही आना होगा... पर उस पर हाथ नहीं चलाना चाहिए था. रात में उसे कहां होश था... गलती उस की भी थी. फिर सोचने लगा कि क्या शैली की कोई गलती नहीं थी. उसे अच्छी तरह पता है कि मैथिली उस का पहला प्यार ही नहीं बल्कि उस की सब से बड़ी कमजोरी भी है. आज वह जो कुछ भी बन पाया और जो न बन पाया सब के पीछे वही है. आखिर उसे हासिल करने के लिए ही तो मेहनत की थी. उसे ही दिलोजान से चाहा था. उस का नाम उछाल कर शैली ने जानतेबू झते गलती की थी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
