राज पास आ कर माथे पर एक किस दे कर सैंडविच खाता बाय कर के चला गया. राज को जाते देख कर राघवी ठगी सी रह गई. उस के गुस्से में आंसू निकल आए. राघवी अपनी शादी के पहले के दिनों को याद करने लगी कि कैसा होता था हमारा मिलना. कभी फ्लाइट की ड्यूटी कर लौटती पर्स कंधे से उतार भी न पाती थी कि फोन की घंटी मीठी धुन सी मन में हलचल मचा देती थी और राघवी के चेहरे पर एक लंबी सी मुसकराहट खिल उठती थी. उसे गर्व हो आता अपने प्यार पर. कैसे स्वप्निल दिन थे. मदमाते खिलखिलाते, मयूरी सी थिरकन... तो क्या अब वह प्यार नहीं रहा? राज की व्यस्तता उसे अब अकसर परेशान कर जाती.
पिछली रात से राघवी की सोच हर बार एक ही बात पर अटक जाती कि आखिर राज कितना बदल गए हैं.
पहले जब भी राघवी औफिस से आती तो चाहती राज के साथ चाय का कप ले कर थकान उतारते हुए कुछ बातें करे. इस से उस की दिनभर की थकान उतर जाती थी. शादी के शुरू में हमेशा ऐसा होता था बल्कि राज ही राघवी को चाय बनाने से मना कर देता था और खुद चाय बना कर लाता था.
मजाक में कहा भी, ‘‘अजी जब आप का सेवक मौजूद है तो आप क्यों कष्ट उठाओगे जनाब?’’
राघवी हंसते दोहरी हो जाती. दोनों की लव मैरिज थी. एकदूसरे का ध्यान रखते जीवन के हर पल को गुनगुना रहे थे.
1 साल कब गुजर गया, राघवी और राज को पता ही नहीं चला. पर अब अकसर राज औफिस से आता और आते ही टीवी और कर सोफे पर पैर पसार कर अधलेटा सा हो मोबाइल में काम करते खो जाता.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
