daily skincare routine : सस्टेनेबल  ब्यूटी का मतलब है शरीर, त्वचा और पर्यावरण के बीच तालमेल बैठाना. इस के साथ ही रात का ऐसा स्किनकेयर रूटीन बनाना जरूरी है जो त्वचा को रात भर ठीक होने और रिपेयर होने में मदद करे साथ ही उसे सुकून देने वाला हाइड्रेशन भी दे जिसे अकसर गरमियों में नजरअंदाज कर दिया जाता है. रात का सुकून देने वाला रूटीन त्वचा को ठंडा रखने, गंदगी हटाने और त्वचा के स्वस्थ करने में मदद कर सकता है.

गरमी का मौसम पित्त दोष के बढ़ने से जुड़ा है जो गरमी, तेजी और बदलाव का प्रतीक है. ज्यादा पित्त त्वचा पर लालिमा, जलन, सैंसिटिविटी, ब्रेकआउट और ज्यादा तेल के रूप में दिख सकता है. गरमियों के लिए एक खास नाइट रूटीन जिस में त्वचा को भारी किए बिना साफ करने, ठंडा रखने, हाइड्रेशन और पोषण देने पर ध्यान दिया जाए, त्वचा की क्वालिटी को बेहतर बना सकता है.

स्टैप 1: पसीना और गंदगी साफ करें

त्वचा के नैचुरल औयल को बनाए रखने के लिए हलके हाथों से साफ करना जरूरी है. सलाह दी जाती है कि आप तेज क्लींजर का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है और ज्यादा तेल बनने का कारण बन सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...