Premarital Sex: जी  हां, सुनने में यह अटपटा जरूर लग सकता है और कई संस्कारी लोग इस का विरोध भी यह कह कर करेंगे कि शादी से पहले सैक्स? ऐसा हमारी भारतीय संस्कृति में नहीं होता. मगर जब एक लड़की शिकायत करती है कि शादी के बाद मेरा मैरिटल रेप हुआ है तो यही लोग होते हैं जो कहते हैं कि शादी के बाद पतिपत्नी का एकदूसरे के शरीर पर हक होता है इसलिए रेप कैसा?

माना यह बात कुछ हद तक सही है लेकिन फिर भी इस बात को ले कर मनमुटाव कई बार तलाक तक पहुंच जाता है. जैसेकि हाल ही में आई वैब सीरीज ‘चिरैया’ में दिखाया जहां लड़की की बिना मरजी के लड़के ने शादी की पहली रात उस से संबंध बनाया और लड़की ने उसे मैरिटल रेप बोलते हुए उस का विरोध किया और मामला पुलिस, कोर्टकचहरी तक जा पहुंचा.

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस वैब सीरीज के आने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर इसे ले कर बहस तेज हो गई है और मैरिटल रेप पर कानून बनाने की मांग की जा रही है.

यह वैब सीरीज समाज से सवाल करती है कि औरत के साथ जबरदस्ती शादी के बाद पति करे तो क्या अपराध नहीं बनता है? वहीं कुछ लोग इसे ‘एंटी मेन प्रोपेगैंडा कह कर आलोचना कर रहे हैं.’ एक्स पर लड़के लिख रहे हैं कि लड़कियों को शादी से पहले 10 बौयफ्रैंड रखने पर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पति संबंध बनाएं तो रेप हो गया.

सैक्स करना एक प्राकृतिक नियम है

मगर इस में एक पक्ष और भी है जिस के अनुसार शादी के बाद सैक्स करना एक प्राकृतिक नियम है. यौन इच्छा एक प्राकृतिक मानवीय प्रवृत्ति है और यह स्त्री और पुरुष दोनों में समान रूप से मौजूद होती है. जैविक स्तर पर प्रकृति ने दोनों को ही प्रजनन और आनंद के लिए बनाया है, इसलिए अगर लड़के को सैक्स की चाहत है तो उतनी ही चाहत लड़की को भी होनी चाहिए.

जब लड़कालड़की बने हुए हैं इस काम के लिए तो लड़की मना क्यों करती है? अगर आप प्रौस्टिट्यूट हो और आप ने 500 रुपए पहले ले लिए और आप बाद में कहती हैं मैं सैक्स नहीं करूंगी तो क्या यह संभव है? तो उस में और इस में क्या अंतर है? आप ने हामी क्यों भरी थी? अगर बाप ने जबरदस्ती रोपीट कर शादी कर दी है, तो उसे समझूं कि यू आर ए प्रौपर्टी अगर आप ने खुद ही ऐक्सैप्ट किया है तो दूसरा क्या कर लेगा? अगर विरोध करना था तो तब करतीं जब आप की शादी हो रही थी.

परिवार की जबरदस्ती बेमेल जोड़े और मैरिटल रेप को जन्म देती है

कई बार किसी गरीब परिवार में बाप लड़की के मरजी के बिना अपनी बेटी की शादी किसी अमीर लड़के से कर देता है ताकि दहेज न देना पड़े और वहीं दूसरे अमीर घर की लड़की गरीब लड़के के साथ भाग जाती है तो दोनों सिचुएशन में अंतर है. जहां लड़की ने अपनी मरजी से भाग कर शादी की है वह वहां अपनी सहमति पर भी रिश्ते को निभाएगी और सहेगी भी. लेकिन जहां बाप ने जबरदस्ती की है वहां वह रोएगीपिटेगी.

दूसरे कई बार परिवार अपना बोझ उतारने के लिए लड़की का बेमेल विवाह भी कर देता है जैसेकि लड़की छोटी, लड़का लंबा. लड़की पतली लड़का मोटा. उसे पहले दिन से वह लड़का पसंद नहीं होता, उस के साथ सैक्स करना भी उसे सजा लगता है. एक बच्चा होने तक तो लड़की दुख सहन करती है. फिर एक बच्चा होने के बाद वह कहती है बस अब नहीं क्योंकि उस को हर बार वह दर्द होगा. सच तो यह है कि पतली लड़की जब मोटे लड़के से शादी करती है तभी मैरिटल रेप का जन्म होता है. वह रेप तो होगा ही क्योंकि यह बेमेल जोड़ा है.

लड़की को लड़का पसंद होगा तो सैक्स भी अच्छा लगेगा बोझिल नहीं

मगर इस में गलत यह है कि जो आवाज वह शादी के बाद उठा रही है वह आवाज उसे पहले उठानी चाहिए और रिश्ते से मना कर देना चाहिए ताकि कई जिंदगियां मैरिटल रेप के नाम पर बरबाद न हों क्योंकि यह मामला सैक्स से कहीं ज्यादा पसंदनापसंद का बन जाता है. अगर लड़की को लड़का पसंद होगा, वह मन से शादी कर रही होगी तो उसे सैक्स भी अच्छा लगेगा बो?िल नहीं. इसलिए यह जरूरी है कि लड़का उस की पसंद का हो. वह उस के साथ शादी से पहले ही कंफर्टेबल हो जाए और अगर सहज नहीं हो पा रही तो पहले ही अलग हो जाए.

प्री मैरिटल सैक्स की जरूरत भी है

लव मैरिज जिस के अंदर प्री मैरिटल सैक्स है वहां इस तरह के मामले न के बराबर होते हैं.

कुछ लड़कियां इतनी कमजोर होती हैं कि वे सैक्स सह ही नहीं सकतीं और कुछ आदमी इतने खूंखार होते हैं कि वे सैक्स को हथियार की तरह यूज करते हैं. इसलिए अगर आप ने प्री मैरिटल सैक्स किया होगा तो आप को शादी से पहले पता चल जाएगा कि यह जो मेरा बौयफ्रैंड या मंगेतर है यह तो बिस्तर पर जाते ही टूट पड़ता है आप तभी कन्नी काट सकते हो.

शारीरिक अनुकूलता का पता चलता है

इस के आलावा शादी से पहले यौन संबंध बनाने से आप को शारीरिक अनुकूलता का पता तो चल सकता है, जिस से यह फैसला करना आसान हो जाता है कि आप को यह रिश्ता आगे बढ़ाना है या नहीं.

हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरतें और इच्छाएं अलग होती हैं. शादी से पहले इस पर बात करने या इसे समझने से यह पता चलता है कि क्या दोनों साथियों की ऊर्जा और अपेक्षाएं एकदूसरे से मेल खाती हैं? क्या आप अपने साथी को अपनी पसंदनापसंद बिना किसी झिझक के बता पा रहे हैं? क्या वे आप की बात सुन रहे हैं?

अगर यहां संवाद अच्छा है तो भविष्य में आने वाली समस्याओं को सुल?ाना आसान हो जाता है. उन से पूछें कि वे ‘सहमति’ को कैसे देखते हैं?

क्या वे मानते हैं कि शादी के बाद एक साथी का दूसरे के शरीर पर पूरा अधिकार हो जाता है? क्या वे आप की ‘न’ का सम्मान करते हैं, चाहे वह किसी भी छोटी बात के लिए हो? क्या साथी आप पर हावी होने की कोशिश करता है या आप की इच्छा को भी महत्त्व देता है?

अगर कोई व्यक्ति बिस्तर पर जाते ही ‘टूट पड़ता है’ और आप की सहजता या आप की ‘न’ की परवाह नहीं करता तो यह इस बात का सीधा संकेत है कि वह रिश्तों में इक्वैलिटी पर नहीं बल्कि डौमीनैंस पर यकीन रखता है. तब करना है कि आप उस से शादी करना चाहती हैं या नहीं?

क्या वह नशे की हालत में संबंध बनाने का दबाव बना रहा है? अगर पार्टनर केवल अपनी संतुष्टि देख रहा है और आप के प्रति संवेदनहीन है तो यह रैड फ्लैग है. शादी से पहले इसे भांप लेना वाकई एक सुरक्षाकवच की तरह काम कर सकता है क्योंकि शादी के कानूनी और सामाजिक बंधन में बंधने के बाद ‘कन्नी काटना’ कहीं ज्यादा मुश्किल और दर्दनाक हो जाता है.

शारीरिक संबंध बनाने से पहले सावधानी बरतें

गर्भनिरोधक अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम. यौन संचारित संक्रमण सुरक्षा के लिए कंडोम का इस्तेमाल अनिवार्य है क्योंकि साथी का पिछला इतिहास आप को पता नहीं हो सकता.

स्वास्थ्य जांच: यदि संभव हो तो दोनों का यौन स्वास्थ्य परीक्षण करवाना एक बहुत ही आधुनिक और जिम्मेदार कदम होगा. सुनिश्चित करें कि कोई भी निजी पल रिकौर्ड न किया जा रहा हो. क्या वह व्यक्ति इतना परिपक्वहै कि वह आप की निजता का सम्मान करेगा, चाहे रिश्ता रहे या न रहे?

शादी से पहले संबंध बनाना भारत में कानूनी रूप से अपराध नहीं है (सहमति होने पर) लेकिन इस के सामाजिक और कानूनी परिणामों जैसे शादी का झांसा दे कर यौन शोषण के आरोप आदि के बारे में जागरूक होना भी सावधानी का एक हिस्सा है. इस का ध्यान जरूर रखें और अपनी जिंदगी के बारे में शादी से पहले ही पूरे सोचविचार के साथ कोई उचित फैसला लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...