Premarital Sex: जी हां, सुनने में यह अटपटा जरूर लग सकता है और कई संस्कारी लोग इस का विरोध भी यह कह कर करेंगे कि शादी से पहले सैक्स? ऐसा हमारी भारतीय संस्कृति में नहीं होता. मगर जब एक लड़की शिकायत करती है कि शादी के बाद मेरा मैरिटल रेप हुआ है तो यही लोग होते हैं जो कहते हैं कि शादी के बाद पतिपत्नी का एकदूसरे के शरीर पर हक होता है इसलिए रेप कैसा?
माना यह बात कुछ हद तक सही है लेकिन फिर भी इस बात को ले कर मनमुटाव कई बार तलाक तक पहुंच जाता है. जैसेकि हाल ही में आई वैब सीरीज ‘चिरैया’ में दिखाया जहां लड़की की बिना मरजी के लड़के ने शादी की पहली रात उस से संबंध बनाया और लड़की ने उसे मैरिटल रेप बोलते हुए उस का विरोध किया और मामला पुलिस, कोर्टकचहरी तक जा पहुंचा.
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस वैब सीरीज के आने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर इसे ले कर बहस तेज हो गई है और मैरिटल रेप पर कानून बनाने की मांग की जा रही है.
यह वैब सीरीज समाज से सवाल करती है कि औरत के साथ जबरदस्ती शादी के बाद पति करे तो क्या अपराध नहीं बनता है? वहीं कुछ लोग इसे ‘एंटी मेन प्रोपेगैंडा कह कर आलोचना कर रहे हैं.’ एक्स पर लड़के लिख रहे हैं कि लड़कियों को शादी से पहले 10 बौयफ्रैंड रखने पर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पति संबंध बनाएं तो रेप हो गया.
सैक्स करना एक प्राकृतिक नियम है
मगर इस में एक पक्ष और भी है जिस के अनुसार शादी के बाद सैक्स करना एक प्राकृतिक नियम है. यौन इच्छा एक प्राकृतिक मानवीय प्रवृत्ति है और यह स्त्री और पुरुष दोनों में समान रूप से मौजूद होती है. जैविक स्तर पर प्रकृति ने दोनों को ही प्रजनन और आनंद के लिए बनाया है, इसलिए अगर लड़के को सैक्स की चाहत है तो उतनी ही चाहत लड़की को भी होनी चाहिए.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
