Insurance policy : इंश्योरैंस कंपनियों के सेल्समैन और सेल्स गर्ल्स बारबार दी गई लिस्टों पर फोन कर के ऐसे किसी भी कस्टमर को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं जो उन की चिकनीचुपड़ी बातों में आ जाएं. एग्रेसिव सैलिंग से बहुत से लोग इंश्योरैंस कराने के बाद फ्री चैकअप, ट्रीटमैंट के ?ांसे में आ जाते हैं. पर बाद में इंश्योरैंस कंपनियां अपने एप्स इस तरह बदलने लगती हैं और दी गई फैसिलिटीज विदड्रा करने लगती हैं कि कस्टमर्स परेशान हो जाते हैं.
7.3 लाख करोड़ रुपए का प्रीमियम पाने वाली कंपनियां क्लेम रिजैक्ट करने के लिए अब माहिर हो गई हैं. एलआईसी जैसी कंपनियां जो मैच्योरिटी पर पैसा देती हैं अब पा रही हैं कि बीच में 3 साल तक प्रीमियम भरने के बाद विदड्रा करने वाले ज्यादा होने लगे हैं. इंश्योरैंस कंपनी कुल पेमेंट का 36.9% मैच्योरिटी पर दे रही हैं और 38.3% बीच में इंश्योरैंस कंपनी के रूल्स के हिसाब से पे कर रही हैं.
डैथ पर क्लेम कुल पेआउट का 8.1% ही है.
प्राइवेट कंपनियों में यह बीमारी ज्यादा है क्योंकि वे बहुत एग्रेसिव सैलिंग करती हैं और फर्राटेदार भाषा बोलने वाले सेल्स पर्सन अच्छेअच्छों को कनविंस कर देते हैं. बाद में पता चलता है कि सब घोटाला है. जो फोन पर कहा गया वह है तो पौलिसी में पर बहुत से किंतुपरंतु के बाद. सेल्स पर्सन ऊपर की बात फोन पर करते हैं.
इंश्योरैंस कंपनी को फोन करने या पत्र लिखने पर जो जवाब मिलते हैं वे बड़े रूटीन होते हैं और पौलिसी की कंडीशनों का हवाला दे कर कस्टमर को चुप करा देते हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
