Grihshobha EmpowerHer : झीलों  के शहर भोपाल में 18 जुलाई, 2026 की ठीक सुबह 11 बजे होटल एनराइज बाय सयाजी में दिल्ली प्रैस ने अपना गृहशोभा ऐंपॉवरहर इवेंट आयोजन किया. दिल्ली प्रैस गृहशोभा का हमेशा से ही एक लक्ष्य रहा है और वह है महिला सशक्तिकरण. अपने इसी लक्ष्य को पूरा करते हुए देशभर में ऐंपॉवरमैंट हर प्रोग्राम का आयोजन करती रहती है. गृहशोभा ऐंपॉवरहर के कई इवेंट पहले ही मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और जयपुर हुए और अब यह बारी भोपाल की थी. भोपाल इवेंट में सभी अतिथियों का उत्साह देखने लायक था.

इस इवेंट की एंकर ऋचा खरे ने जोशीले अंदाज से कार्यक्रम का आगाज किया. ऋचा ने आए सभी अतिथियों का अभिवादन, सत्कार किया और साथ ही सभी पार्टनर और स्पोंसर का परिचय देते हुए उन का भी आभार व्यक्त किया.

पार्टनर्स

होम डेकोर पार्टनर: एशियन पेंट्स.

ज्वेलरी पार्टनर: किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वेलरी.

सेफ्टी पार्टनर: भारतगैस, क्चक्कष्टरु का एक प्रमुख ब्रांड.

एसोसिएट स्पान्सर्सं:

छत्तीसगढ़ शासन.

वसंत मसाला.

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स.

औफिशियल रेडियो पार्टनर: 92.7.

इवेंट की शुरुआत में श्री शैलेश श्रीवास्तव, चीफ आपरेटिंग औफिसर, दिल्ली प्रैस गु्रप ने वीमेन ऐंपॉवरहरमैंट और कम्युनिटी बिल्डिंग के विषय पर चर्चा की और दिल्ली प्रैस के आगामी इवेंट की जानकारी की भी साझा की.

rj naini

पहला सत्र: रियल वीमेन, रियल कन्वर्सेशन के इस सत्र में रेडियो 92.7 क्चढ्ढत्र स्नरू की 2 प्रतिभाशाली महिला आरजे नैनी स्टेज पर आईं और अपनी जर्नी को शेयर करते हुए मौजूदा महिलाओं को उत्साहित किया, अपने जीवन में आगे आने को और खुद पर विश्वास करने और अपने सपनों को पूरा करने को प्रेरित किया.

stuti

दूसरा सत्र: होम ऐंड डेकोर सत्र में आर्किटेक्ट स्तुति श्रीवास्तव मंच पर आईं. मिस स्तुति ने अपने सालों के अनुभव को सब के साथ साझा किया और बहुत से होम डेकोर के आइडियाज और टिप्स को भी शेयर किए जो आप के बजट में फिट हो जाए और हरकोई अपने घर को एक शानदार लुक दे सकें.

speaker

एशियन पेंट्स: इस सत्र के अंत में एशियन पेंट्स की ओर से मिस्टर तनय पेशवानी स्टेज पर आए. मिस्टर तनय ने अतिथियों के साथ इंटरैक्टिव एक्टिविटी तरीके से एशियन पेंट्स रौयल की न्यू टेक्नोलौजी, वारंटी, रौंयल टेक्सचर की नई केटेगरी, कलर, फिनिश, टेक्सचर आदि जानकारी साझा की.

rahul sahu

भारत गैस क्विज: अगले सत्र से पहले भारत गैस बीपीसीएल की टीम ने एक क्विज के जरिए गैस सुरक्षा की बात रखी और फिर एक डेमो द्वारा भारत गैस ने सावधानी और सुरक्षा के बारे में अतिथियों से चर्चा की, जहां बीपीसीएल की टीम से मिस ज्योति प्रसाद टेरिटरी मैनेजर, स्पंदना भट सेल्स एग्जीक्यूटिव और राधिका चौधरी सेल्स एग्जीक्यूटिव स्टेज पर आए और एलपीजी सिलैंडर के रखरखाव, इस्तेमाल और सावधानियों के बारे में बताया.

komal

तीसरा सत्र: पर्सनल ग्रोथ ऐंड कांफिडेंस का था, जिस में इंटरनेशनल सर्टिफाइड इमेज कंसल्टैंट, ट्रेनर और फैशन डिजाइनर मिस कोमल बियानी स्टेज पर आईं. मिस कोमल ने अपनी इंस्पिरिंग कन्वर्सेशन से मौजूद महिलाओं को मोटीवेट किया. अपने आइडिया उन के सामने रखे, उन के कांफिडेंस को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया ताकि महिलाएं अपनी लाइफ में अपने गोल्स, अपने सपने को पूरा करने से पीछे न हटें और पूरे कांफिडेंस से आगे बढ़ती रहें.

वसंत मसाला गेम सेगमेंट: कार्यक्रम के मध्य में वसंत मसाला ने इवेंट को और मनोरंजक बनाते हुए 5 सवालों का एक फन गेम भी कराया, जिस ने अतिथियों का उत्साह और भी बढ़ा दिया.

अगला सत्र: अगला सत्र और आखिरी गेम सेगमेंट किसना डायमंड्स ऐंड गोल्ड ज्वेलरी का रहा, जिस में वे अपने अतिथियों के बीच एक अनोखा क्विज ले कर के आए जहां क्विज गेम में 5 सवाल पूछे गए. इस के बाद किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से मिस्टर राहुल साहू, एरिया आपरेशन मैनेजर स्टेज पर आए. मिस्टर राहुल ने अपने सालों के अनुभव और ज्ञान से डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वेलरी की शुद्धता और गुणवत्ता की उन बातों को साझा किया जो गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी करते समय जरूर देखनी और समझनी चाहिए.

किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वेलरी का लकी ड्रा: किसना ने अपनी ओर से एक लकी ड्रा कांटेस्ट भी रखा, जिस में विजेता रहे अतिथि को एक खूबसूरत डायमंड पेंडेंट का उपहार मिला. डायमंड पा कर विजेता के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ गई.

mahima chaudhry

स्पेशल मोमेंट: फिर इवेंट का सब से खास पल आया, जहां स्टेज पर कोई और नहीं बल्कि कभी न हार मानने वाली, खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री महिमा चौधरी आईं. महिमा को देख अतिथियों में भी एक नया उत्साह देखने को मिला, साथ ही महिमा ने अपनी लाइफ जर्नी, एक्सपीरियंस और स्ट्रगल को सब के साथ साझा किया और कभी न हार मनाने वाले विश्वास से जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने की सलाह भी दी.

अंत में लंच के बाद बहुत सी महिलाओं ने दिल्ली प्रैस गृहशोभा के ऐंपॉवरहर प्रोगाम की खूब प्रशंसा की. अपने कार्यक्रमों के द्वारा यूं ही महिलाओं को प्रोत्साहित करना दिल्ली प्रैस की लक्ष्य प्राप्ति का दृढ़ प्रयास है.

– गृहशोभा प्रतिनिधि

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...