Preity Zinta : फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जिन्होंने कोई मिल गया, दिल चाहता है, सोल्जर, सलाम नमस्ते,क्या कहना , जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है , लेकिन 8 साल पहले फॉरेनर जीन गुड इनफ के साथ शादी करके और सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनने के बाद प्रीति जिंटा ने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया. और अपनी शादी शुदा जिंदगी में बिजी हो गई.
प्रीति जिंटा अपनी जिंदगी में व्यस्त और खुश थी , तभी उनको आमिर खान प्रोडक्शन की सनी देओल अभिनीत फिल्म बटवारा का ऑफर मिला, जिसके लिए शुरूआत में प्रीति जिंटा ने मना कर दिया .
क्योंकि वह अपने परिवार और शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है , और व्यस्त है ,फिलहाल प्रीति बतौर हाउसवाइफ और बिजनेस वूमेन अपनी दुनिया में मस्त है. लेकिन बाद में जब आमिर खान के साथ-साथ सनी देओल ने भी फिल्म बंटवारा में काम करने के लिए कहा, तो देओल परिवार की रिस्पेक्ट रखते हुए प्रीति जिंटा ने राजकुमार संतोषी निर्देशित और सनी देओल अभिनीत फिल्म में काम करना मंजूर कर लिया.
हाल ही में प्रीति जिंटा से हुई बातचीत के दौरान प्रीति ने बताया फिलहाल काफी कुछ बदल चुका है आज कल सोशल मीडिया का जमाना है. जितना डर उनको सोशल मीडिया से लगता है उतना अभिनय में वापसी से डर नहीं लगता, प्रीति जिंटा के अनुसार मैंने इंडस्ट्री में कई साल गुजारे हैं उस जमाने में सोशल मीडिया का बवाल नहीं था, उस दौरान हमने भी बहुत गलतियां की थी , मैं तो पूरी तरह अपने मन की मालिक थी मुझे जो भी करना है वह मैं करती थी मुझे किसी का डर नहीं था ,उस दौरान हमने भी बहुत कांड और कारनामे किए हैं , गलतियां और मस्तियां भी बहुत की है , लेकिन उस दौरान हमारी गलतियों या मस्तियां सोशल मीडिया का मसाला नहीं बनती थी.
सोल्जर के दौरान बॉबी देओल और मेरी गहरी दोस्ती थी, हम पार्टी वगैरह करते थे , उस दौरान जब सनी देओल का कॉल आ जाता था तो बॉबी डर के मारे घबरा कर जगह पर खड़े हो कर बात करता था,रिस्पेक्ट के तौर पर ,उस दौरान हम सब भी बहुत मजे करते थे घूमते रहते थे, लेकिन हम कभी बदनाम नहीं हुए लेकिन आज सोशल मीडिया के चलते छोटी से छोटी बात भी वायरल हो जाती है , और कलाकारों का तमाशा बन जाता है, इसी वजह से मुझे सोशल मीडिया से जितना डर लगता है उतना अभिनय में वापसी से भी नहीं लगता.
