Vikrant Massey interview : छोटे परदे से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाले और बाद में बौलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी एक जानेमाने अभिनेता हैं. उन्होंने हर चरित्र को बहुत ही संजीदगी से निभाया है. जैसा वे परदे पर दिखते हैं, वैसा ही उन का व्यवहार रियल लाइफ में भी होता है.

शांत और विनम्र स्वभाव के विक्रांत ने साल 2013 में आई फिल्म 'लुटेरा' से बौलीवुड में कदम रखा. इस के बाद फिल्म 'ए डेथ इन द गंज', 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा' और '12th फेल' जैसी फिल्मों और वैब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से वाहवाही बटोरी.

फिल्म '12th फेल' उन के कैरियर का सब से बड़ा टर्निंग पौइंट साबित हुई, जिस के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

लिया था ब्रेक

पिछले दिनों विक्रांत मैसी के इंडस्ट्री छोड़ने या ऐक्टिंग से सन्यास लेने की खबरें पूरी तरह से गलत थीं. यह केवल एक अफवाह थी, जो उन के एक सोशल मीडिया पोस्ट को गलत समझने की वजह से फैली थी.

असल में दिसंबर, 2024 में विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट साझा किया था, जिस में उन्होंने लिखा था कि वे 2025 में आखिरी बार दर्शकों से मिलेंगे और अब ‘रीकैलिब्रेट’ करने और घर वापस लौटने का समय आ गया है. इस पोस्ट को प्रशंसकों और मीडिया ने उन का संन्यास मान लिया, जिस से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. बाद में खुद विक्रांत मैसी ने स्पष्ट किया कि वे रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...