shoe bte remedies : अक्सर नए फुटवियर पहनने या ज्यादा चलने की वजह से पैरों में छाले पड़ जाते हैं. इसे शू बाइट के नाम से भी जाना जाता है. इस परेशानी को नजरअंदाज करने से यह और ज्यादा बढ़ जाती है, जिसमें चलने-फिरने में तो परेशानी होती ही है, साथ ही बाद में भी कुछ पहनना मुसीबत बन जाता है. आइये जानें इस समस्या से कैसे छुटकारा पाएं-
साइज के मुताबिक ही शूज चुनें
कई बार हम जब कोई शू खरीदने जाते हैं, तो शू ट्राय करने पर हल्का सा तंग लगता है लेकिन दुकानदार कहता है एक-दो बार पहनने पर जूता खुल जाएगा. उसकी बात पर विश्वास करके हम उस जूते को पहनते रहते हैं और वह खुलता भी नहीं. लेकिन कोई ऑप्शन न होने की वजह से हम उसे झेलते रहते हैं. यह बहुत गलत बात है. इसके कारण पैरों में लगातार फ्रिक्शन होता है. उंगलियां और एड़ियां जूतों से घिसती हैं और छिलने लगती हैं. इसलिए जब भी शू या कोई स्लीपर्स लेने जाएं, तो अपना साइज चेक करवाएं और उसी के अनुसार शू खरीदें.
शू को फ्लेक्सिबल बनाएं
जिस स्थान पर टाइट महसूस हो रहा हो वहां हेयर ड्रायर से 30 सेकंड तक हीट दें. फिर जूते को पहनकर थोड़ी देर चलें, ऐसा करने से यह थोड़े फ्लेक्सिबल हो जाएंगे.
नए जूतों के साथ जुराब जरूर पहनें
कई लोगों को जुराब पहनने की आदत नहीं होती. इसी वजह से नए शू से छाला पड़ने का डर रहता है. इसलिए नए जूतों के साथ पतले मोजे पहनें. इससे पैर की सेफ्टी रहेगी.
स्ट्रैपी सैंडल हैं, तो क्या करें
कई बार जूते के साथ ही नहीं सैंडल को पहनने में भी यह समस्या आती है. अगर आपके पास स्ट्रैपी सैंडल हैं, तो उन्हें पहनकर अपने पैरों को पानी में डुबाएं और फिर उसे निकालकर तौलिये से पोछ लें. तौलिये से पोछने के बाद भी सैंडल में नमी बनी रहेगी, अब इसे पहनकर थोड़ी देर चलें. ऐसा करने से स्ट्रैपी सैंडल्स फ्लेक्सिबल हो जाते हैं.
कुशन्ड इनसोल वाले जूते चुनें
कड़क या सिंथेटिक सामग्री से बने जूते अक्सर काटते हैं. अगर आपको हर बार यह समस्या होती है, तो लेदर या कैनवास से बने मुलायम और हवादार जूते खरीदें. इससे इनके काटने की संभावना कम होती है. ज्यादा आराम के लिए कुशन्ड इनसोल वाले जूते ही खरीदने चाहिए.
रोल ऑन डियोडोरेंट
नए जूते-सैंडल आपके पैर काट रहे हैं, तो आप रोल ऑन डियोडोरेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं. जी हां, यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन, रोल ऑन डियोडोरेंट में चिकनाहट होती है जो स्किन और जूतों के बीच एक चिकनी परत बना देती है, जिससे फ्रिक्शन कम होता है और पैर सेफ रह सकते हैं.
बैंडेज का यूज करें
अगर आपको किसी पर्टिकुलर जगह पर ही शू बाइट होती है, तो पहले दिन से ही अपने फुटवियर के उस हिस्से से टच होने वाली स्किन पर बैंडेज लगा दें. साथ ही फुटवियर का वह हिस्सा जहां आपको छाले और चोट की समस्या रहती है, उस पर टेप काटकर अंदर की ओर भी लगा सकते हैं. इससे काफी राहत मिलती है.
फुटवियर में कॉटन लगा लें
अगर जूते या चप्पल से आपके पैरों की उंगलियों में दर्द हो रहा है, तो फुटवियर के अंदर कॉटन लगा लें. इससे इस दर्द से आराम मिलेगा.
नरम पैड या बैंड-एड
जहां जूता काट रहा है वहां बैंड-एड या सिलिकॉन पैड लगाएं. इससे घर्षण को रोका जा सकता है.
बूट स्ट्रेचर का उपयोग
यदि आपके नए जूते तंग हैं, तो उन्हें थोड़ा ढीला करने के लिए बूट स्ट्रेचर का उपयोग करें.
एंटीसेप्टिक क्रीम
जूते के काटने पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाने से सूजन और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है.
मार्केट में शू बाइट से बचाव के लिए क्या-क्या प्रोडक्ट आते हैं
1 .अमातेरासु स्कीनेसी कमफुट (Amaterasu Skineasi Comfoot) एक एंटी शू-बाइट जेल है, जो नए या टाइट जूतों से होने वाले छालों और कटने से त्वचा की रक्षा करता है
स्किनएसी कॉमफुट जूते के काटने, छालों और हील्स या फुटवियर से होने वाले रैशेज़ के दर्द से बचाता है. यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है, यानी यह आपके पसीने के रोमछिद्रों को बंद/अवरुद्ध नहीं करता और आपके पसीने को आपके पैरों पर एक सांस लेने योग्य परत बनाकर गुजरने देता है. यह आपकी त्वचा को सांस लेने देता है. यह चिपचिपा, गंदा और दाग-धब्बे रहित भी नहीं है.
यह पानी प्रतिरोधी एंटी-शू बाइट क्रीम पसीने, बारिश या पानी में भी आपकी त्वचा की रक्षा करती है. यह जेल जूतों या हील्स से त्वचा के लगातार रगड़ने के कारण पैरों को जूतों के काटने या छालों से बचाने के लिए एक अवरोधक के रूप में कार्य करता है. कॉमफुट जेल के साथ थोड़ी सी सावधानी से चलने, व्यायाम करने या लंबे समय तक खड़े रहने में कठिनाई से बचा जा सकता है. यह चिपकने वाले टेप, पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल से कहीं बेहतर है. वैसे इसकी कीमत 2000 है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 500 तक है.
2 .द सोल केयर 6 पीस सिलिकॉन जेल टो कैप्स
जेल टो प्रोटेक्टर का सॉफ्ट और स्किन के अनुकूल सिलिकॉन कोमल पैरों को परेशान नहीं करेगा. उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के कारण, सिलिकॉन टो स्लीव्स विभिन्न प्रकार के जूतों जैसे स्नीकर्स, बूट्स, सैंडल, हील्स और रनिंग शूज़ के अंदर आराम से फिट हो जाते हैं. न्यूड रंग खुले पैर की ऊँची एड़ी के जूते के साथ भी टो कैप पहनने की सुविधा देता है, जिससे आराम और सुरक्षा मिलती है.
रॉयलकार्ट टो प्रोटेक्टर्स के साथ अपने पैरों को छालों, कॉर्न्स से बचाएं. हमारे टो गार्ड पैरों और जूतों के बीच एक आरामदायक गद्देदार परत प्रदान करते हैं, जो चलने या किसी भी गतिविधि के कारण होने वाली दर्दनाक रगड़ को कम करते हैं और जूते के दबाव को कम करते हैं. वैसे इसकी कीमत 1000 है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह अमेजन पर 300 रुपये का मिल रहा है.
3.’कॉम्पीड ब्लिस्टर बैंडेज फॉर फुट टो रबिंग प्रोटेक्शन, ब्रीदेबल फुट टो प्रोटेक्टर हाइड्रोकोलॉइड बैंडेज – स्मॉल 6’s’
कॉम्पीड ब्लिस्टर बैंडेज एक गद्देदार जेल पैड हैं जो दर्द और दबाव से तुरंत और लंबे समय तक राहत प्रदान करते हैं. पैर के अंगूठे के दर्द से तुरंत राहत देता है और औसतन 24 घंटे तक अपनी जगह पर बना रहता है. इसका किनारा पतला होता है जिससे यह त्वचा की सतह के साथ आसानी से चिपक जाता है.
पैर के अंगूठे की सुरक्षा के लिए कॉम्पीड ब्लिस्टर बैंडेज त्वचा के अनुरूप ढलने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. ये गंदगी, पानी और बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करते हैं.
एक छोटे आकार का बैंडेज, जो पैर के किनारे जैसे छोटे छालों या एड़ियों पर छोटे छालों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसकी कीमत 1100 रुपये है.
4.”19 इनसोल शू बाइट प्रोटेक्शन पैड्स (पुरुषों और महिलाओं के लिए) – फफोले और दर्द से राहत के लिए मेमोरी फोम हील कुशन, हाई हील्स से लेकर स्पोर्ट्स जूतों तक के लिए उपयुक्त, धोने योग्य, सेल्फ-एडहेसिव, 2 का पैक.”
मेमोरी फोम कुशन वाले शू बाइट प्रोटेक्टर पैड से तुरंत राहत पाएं, जो दर्दनाक छालों और एड़ी की तकलीफ को रोकने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं ताकि आपके पैर ज्यादा स्वस्थ रहें. घर्षण को कम करने, रगड़ को रोकने और दबाव से राहत देने वाले पैड के साथ बेजोड़ आराम का आनंद लें. इनका हवादार डिज़ाइन सुनिश्चित करता है कि आपके पैर पूरे दिन ठंडे और आरामदायक रहें.
अत्यधिक टिकाऊ और हवादार सामग्री से बने, ये पैड धोने योग्य, दोबारा इस्तेमाल करने योग्य और लंबे समय तक चलने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो उन्हें एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनाता है. ये बहुमुखी पैड सभी साइज़ और स्टाइल के जूतों में फिट होते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों को राहत प्रदान करते हैं. इनकी कीमत 379 रुपये है.
