Monsoon hair care : ब्यूटीफुल हेयर हमारी पर्सनेलिटी को निखारते हैं. यही वजह है कि बालों का झड़ना, टूटना, उलझना जैसी प्रौब्लमस से हर महिला परेशान हो जाती है, लेकिन बालों की सही देखभाल और बैलेंस व हेल्दी डाइट लेने से इन प्रौब्लम्स से बचा जा सकता है. इसी प्रौब्लम को लेकर ओरिफ्लेम इंडिया की हेयर ऐक्सपर्ट पल्लवी सहगल कहती हैं कि बालों पर मौसम का भी असर पड़ता है. मौनसून के मौसम में बारबार गीले हो जाने की वजह से बाल उलझ जाते हैं. जिससे वह ज्यादा झड़ने लगते हैं. 60 से 100 बालों का प्रतिदिन झड़ना कोई खास चिंता की बात नहीं. पर 100 से ज्यादा बालों का रोजाना झड़ना चिंता की बात होती है. बालों की तरह-तरह की प्रौब्लम्स के चलते शैंपू के चुनाव में सावधानी बरतना जरूरी है. इसके लिए कुछ खास टिप्स के बारे में आज हम आपको बताएंगे...
1. ग्रीसी हेयर के लिए अपनाएं ये शैम्पू
अगर आप के हेयर ग्रीसी हैं तो मार्केट में कई प्रकार के ग्रीसी हेयर शैंपू मिलते हैं, जो ग्रीसी हेयर को ठीक कर सकते हैं. बारबार आम शैंपू लगाने से बालों और स्कैल्प का औयल कम हो जाता है, जिस से बालों में डैंड्रफ हो जाता है और उन का झड़ना भी बढ़ जाता है. अत: इस मौसम में बाहर जाने से पहले सीरम जरूर प्रयोग करें.
