Open pores care : चेहरे  की खूबसूरती सिर्फ गोरे रंग या मेकअप से नहीं बल्कि साफ और हैलदी स्किन से निखरती है. मगर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उन के चेहरे पर ओपन पोर्स यानी बड़ेबड़े रोमछिद्र दिखाई देते हैं, जिस से स्किन का टैक्स्चर खराब लगने लगता है. खासकर नाक, गाल और माथे के आसपास यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

ओपन पोर्स होते क्यों

हमारी त्वचा में मौजूद पोर्स तेल और पसीना बाहर निकालने का काम करते हैं. जब इन में ज्यादा तेल, गंदगी या मृत त्वचा जमा हो जाती है तो ये बड़े दिखाई देने लगते हैं. इस के अलावा औयली स्किन, बढ़ती उम्र, धूप से होने वाला नुकसान, बारबार पिंपल्स होना और जेनेटिक कारण भी ओपन पोर्स की वजह बन सकते हैं.

मौडर्न स्किनकेयर क्या कहता है

आज के स्किन ऐक्सपर्ट्स मानते हैं कि ओपन पोर्स को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन सही स्किनकेयर से इन्हें काफी कम दिखाया जा सकता है.

https://youtube.com/shorts/C4dIT3l7moA?si=LQQpnXOLI_zCsVwo

नियासिनमाइड: यह एक लोकप्रिय स्किनकेयर इनग्रीडिऐंट है जो अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है. इस के नियमित उपयोग से पोर्स कम दिखाई देने लगते हैं.

सैलिसिलिक ऐसिड: यह पोर्स के अंदर तक जा कर तेल और गंदगी को साफ करता है. ब्लैकहैड्स और ऐक्नों से परेशान महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...