चेहरा शरीर का सबसे खास हिस्सा होता है. इसलिये इसके मेकअप का भी खास ख्याल रखना होता है. साफ और सुंदर चेहरा बौडी को और भी खूबसूरत बनाता है. इसके लिये जरूरी है कि चेहरे की सुदंरता के लिये पहले से सतर्क रहा जाये.
ब्यूटी एक्सपर्ट प्रतिभा त्रिपाठी का कहना है कि फेस को साफ रखने के लिये सबसे पहले क्लीजिंग मिल्क से चेहरे को साफ करे. अगर चेहरे पर रोयें है तो ब्लीचिंग क्रीम का प्रयोग भी कर सकती हैं. ब्लीचिंग क्रीम को फेस पर लगाने के 15 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें. ब्लीच करने का लाभ यह होता है कि चेहरे के रोयें हल्के हो जाते हैं.
ब्लीच करने के बाद फेस पर कोल्ड क्रीम से मालिश करें. इसके बाद स्किन के हिसाब से फेस पैक लगायें. जब पैक सूख जाये तो स्पंज के सहारे मसाज करते हुये फेस पैक को छुडा दें. फेस पैक से फेस की डेड स्किन निकल जाती है और स्वस्थ्य त्वचा बच जाती है.
प्रतिभा त्रिपाठी कहती हैं कि जब फेस सही तरह से क्लीन हो जाये तो मेकअप के जरीये उसको और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है. फेस मेकअप के लिये चेहरे को पहले क्लीजिंग मिल्क से क्लीन करे, इसके बाद कंसीलर के सहारे फेस के दाग धब्बों और डार्क सरकल को छिपा दें. टिशू पेपर से थपथपा कर सेट कर दें. इससे फेस पर मेकअप के धब्बे नहीं रहते हैं.
